ग्वालियर: एयरफोर्स स्टेशन में जवान ने खुद को मारी गोली, पंजाब के कपूरथला के रहने वाले थे

घटना मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के महाराजपुरा थाना क्षेत्र की है, जहां एयरफोर्स स्टेशन पर पदस्थ एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान की ड्यूटी वाच टॉवर पर थी। जवान ने आत्महत्या क्यों की, इस बात का अभी तक पता नहीं चला है

calender
28 November 2022, 04:01 PM IST

रिपोर्ट- मोनू राठौर (ग्वालियर, मध्यप्रदेश)

मध्यप्रदेश। घटना मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के महाराजपुरा थाना क्षेत्र की है, जहां एयरफोर्स स्टेशन पर पदस्थ एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान की ड्यूटी वाच टॉवर पर थी। जवान ने आत्महत्या क्यों की, इस बात का अभी तक पता नहीं चला है। महाराजपुरा पुलिस व एयरफोर्स मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक के परिवार को पंजाब में सूचना दे दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन पर पदस्थ कपूरथला पंजाब निवासी 54 वर्षीय जसवंत उर्फ जसमुंदा सिंह पुत्र बंटा सिंह संतरी के पद पर कार्यरत थे। जसवंत की ड्यूटी वाच टॉवर पर लगाई गई थी। वह रात में वॉच टॉवर पर ही थे।

ड्यूटी समय पूरा होने पर जब दूसरा संतरी ब्रजेश चार्ज लेने पहुंचा तब जसवंत को मृत अवस्था में वाच टॉवर की सीढ़ी पर देखा। उसके सीने पर गोली लगी थी और पास में ही उसकी इंसास रायफल भी पड़ी थी। इससे लग रहा था कि जवान ने ही स्वयं को गोली मारी है।

घटना की सूचना मिलते ही एयरफोर्स के कर्मचारी व अफसर मौके पर पहुंच गए और पुलिस को भी सूचना दी। महाराजपुरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी। हालांकि पुलिस की शुरुआती पड़ताल में पता नहीं चला है कि जसमुंदा सिंह ने अपने आप को गोली क्यों मारी। इस मामले में अभी तक एयरफोर्स के अफसरों ने भी आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

इंसास रायफल से की आत्महत्या -

आपको बता दें एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा के लिए वाच टॉवर बनाए गए हैं। वाच टॉवरों पर 24 घंटे एयरफोर्स के सशस्त्र जवान तैनात रहते है। रविवार रात को एक वाच टॉवर पर जसवंत सिंह की ड्यूटी लगाई गई थी। उसके पास इंसास रायफल थी। इसी इंसास रायफल से उसने अपने सीने पर गोली मार कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

calender
28 November 2022, 04:01 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो