जलभराव के लिए भारी बारिश जिम्मेदार, लेकिन प्रशासन कर रहा है मुस्तैदी से काम: डॉ अरविंद शर्मा

3 दिन की बरसात की वजह से हुए जलभराव को लेकर भाजपा सांसद अरविंद शर्मा का मानना है कि भारी बरसात की वजह से यह जलभराव हुआ है

Janbhawana Times
Janbhawana Times

रोहतक। 3 दिन की बरसात की वजह से हुए जलभराव को लेकर भाजपा सांसद अरविंद शर्मा का मानना है कि भारी बरसात की वजह से यह जलभराव हुआ है और उस जलभराव की निकासी के लिए प्रशासन पुख्ता इंतजाम करने में जुटा हुआ है।

अरविंद शर्मा आज रोहतक के दतौड़ गांव में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। साथ ही उन्होंने कहा कि आदमपुर उपचुनाव में भाजपा की जीत तय है। अरविंद शर्मा ने कहा कि जल निकासी की व्यवस्था पहले से ही बेहतर है। लेकिन बरसात ज्यादा होने की वजह से जलभराव हो गया है।

जिसके निकासी के लिए प्रशासन व्यवस्थाएं और दुरुस्त कर जल निकासी कर रहा है। उन्होंने कहा कि जो फसलें खराब हुई है उसकी गिरदावरी के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया गया है और नुकसान का मुआवजा किसानों को दिया जाएगा।

जहां तक मंडियों में धान और बाजरे की खरीद की बात है तो किसानों को किसी प्रकार से कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी और उनका एक-एक दाना खरीदा जाएगा। आदमपुर उपचुनाव को लेकर अरविंद शर्मा ने कहा की भाजपा का कार्यकर्ता हमेशा चुनावी मोड में रहता है और इस चुनाव में भी कार्यकर्ता अपना जी जान लगा देगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह का माहौल है उससे आदमपुर चुनाव में भाजपा की जीत तय है।

calender
04 October 2022, 05:54 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो