हरियाणा के गृह मंत्री ने चीन पर साधा निशाना, लेकिन राजनीतिक बयान देने से नहीं चूके

हरियाणा के गृहमंत्री ने ट्वीट कर चीन और कांग्रेस दोनों पर ही निशाना साधा है। उनका ये ट्वीट चर्चा में बना हुआ है।

Shruti Singh
Edited By: Shruti Singh

भारत और चीन के बीच अरुणाचल प्रदेश में झड़प का मामला अब सियासी रंग लेने लगा है। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज(Anil Vij) ने तवांग इलाके में LAC पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

बता दें कि मंगलवार को अनिल विज ने चीनी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि "चीनियों होश करो यह 1962 के कमजोर दिल प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का भारत नहीं है यह 2022 के शेरदिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत है।" उनके इस ट्वीट ने चीन और कांग्रेस दोनों पर ही निशाना साधा है।

गौरतलब है कि अनिल विज अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते है। वहीं अब पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को कमजोर दिल बोलने पर कई लोग उनके इस बयान का विरोध कर रहे है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag