गाजीपुर में जे. पी नड्डा ने कहा कि CM योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश छलांग लगाता हुआ आगे बढ़ रहा है

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दौरे पर है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा सरकार ने कमर कस ली है। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर में पहाड़ी बाबा आश्रम में प्रार्थना की।

calender
20 January 2023, 03:20 PM IST

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दौरे पर है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा सरकार ने कमर कस ली है। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर में पहाड़ी बाबा आश्रम में प्रार्थना की।

सीएम योगी और जेपी नड्डा आज यानी 20 जनवरी को गाजीपुर के पवहारी बाबा आश्रम में दर्शन पूजन एवं ITI मैदान में जनसभा कार्यक्रम में निर्धारित है। गुरूवार को ADO राजकुमार आईजी के सत्यनरायण, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। वहीं सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एडिशनल, सीओ, पीएसी और पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।  

ITI ग्राउंड में सार्वजनिक रैली में भाजपा के राष्ट्रीय प्रदेश जे.पी. नड्डा ने कहा कि प्रजातंत्र में अपने मतों का सही प्रयोग बहुत महत्वपूर्ण है। गलत जगह अगर बटन दब जाए तो माफिया राज आ जाता है। सही जगह बटन दब जाए तो मेडिकल कॉलेज आ जाता है। आज 4 लेन की वाराणसी-गाजीपुर हाईवे और उसी तरह विकास के नए आयाम इसलिए संभव हुए हैं क्योंकि आपने दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए सही बटन दबाया और डबल इंजन की सरकार उत्तर प्रदेश में खड़ी कर दी। आज मैं कह सकता हूं कि गाजीपुर का विकास कभी भी पीछे नहीं हुआ।

भूतपूर्व सैनिकों से बात करते हुए BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि भारत की फौज दुनिया की ताकतवर फौजों में मानी जाती है। ये सिर्फ व्यवस्थाओं में ही नहीं बल्कि ताकत में भी है। हर प्रकार के संकट के समय आपने अपने जीवन को तत्परता से उसमे लगाया है। इस कारण आज हम सुरक्षित हैं।

calender
20 January 2023, 03:20 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो