इंदौर: आज भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश में छठा दिन, राहुल ने देखा मलखंब, साइकलिंग की

आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में आज छठा दिन है। रविवार को राहुल गांधी की यात्रा महू से होते हुए इंदौर पहुंची थी। इंदौर पहुंचने के बाद रात को राहुल गांधी ने राजवाड़ा पर लोगों को संबोधित भी किया था

Janbhawana Times
Janbhawana Times

Bharat Jodo Yatra: मध्यप्रदेश। आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में आज छठा दिन है। रविवार को राहुल गांधी की यात्रा महू से होते हुए इंदौर पहुंची थी। इंदौर पहुंचने के बाद रात को राहुल गांधी ने राजवाड़ा पर लोगों को संबोधित भी किया था। राहुल गांधी शहर के बड़ा गणपति में भगवान गणेश के दर्शन के बाद उज्जैन के लिए रवाना हुए।

 

यात्रा के लिए सुबह से ही लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। जिसमें विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, सचिन यादव, अरूण यादव सुबह लगभग साढ़े पांच बजे ही यहां पहुंच चुके थे। दिग्विजय सिंह भी सुबह बड़ा गणपति पहुंच गए थे। इनके साथ वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर भी शामिल हुए हैं।

यात्रा सुबह करीब सवा छह बजे बड़ा गणपति से शुरू हुई। वहीं मरीमाता चौराहे से आगे राहुल गांधी की यात्रा के स्वागत के लिए दीपू यादव ने मंच लगा रखा था। इस मंच पर राहुल गांधी ने मलखंब पर प्रदर्शन कर रहीं बच्चियों का उत्साहवर्धन किया। कुछ देर के लिए वह वहां रूके रहे।

राहुल गांधी कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला के निवास पर नहीं रूके। उन्होंने वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया। हालांकि पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी संजय शुक्ला के निवास पर रूकने वाले थे। जानकारी के अनुसार थोड़ा आगे बढ़ने के बाद राहुल गांधी ने कुछ देर साइकलिंग भी की। राहुल गांधी के लिए साइकिल की व्यवस्था पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने की थी।

यहां से कुछ देर आगे बढ़ने के बाद यात्रा कुछ देर के लिए सांवेर रोड पर स्थित मेरी मर्जी होटल के पास रूकी। वहीं बारोली टोल नाका निकलने के बाद राहुल गांधी कार में कमलनाथ के साथ बैठे और संजय शुक्ला के फॉर्म हाउस में नाश्ते के लिए गए। टोल नाके पर वाहनों का जाम लग गया। इस दरमियान वाहनों को बिना टोल दिए जाने का भी मौका मिल गया।

 

इस बीच कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेत्री नूरी खान के साथ फोटो खिंचाए।

calender
28 November 2022, 10:28 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो