जबलपुर: शादी के दिन दुल्हन का किया खराब मेकअप, ब्यूटीशियन पर केस दर्ज

मामला मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर से है, जहां दुल्हन का मेकअप खराब करना एक ब्यूटी पार्लर की संचालिका को भारी पड़ गया। दुल्हन के स्वजन ने जब इसकी शिकायत ब्यूटी पार्लर संचालक से की तो उन्हें धमकाया गया, जिसके बाद दुल्हन के स्वजन ने ब्यूटी पार्लर संचालिका के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है

Janbhawana Times
Janbhawana Times

जबलपुर, मध्यप्रदेश। मामला मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर से है, जहां दुल्हन का मेकअप खराब करना एक ब्यूटी पार्लर की संचालिका को भारी पड़ गया। दुल्हन के स्वजन ने जब इसकी शिकायत ब्यूटी पार्लर संचालक से की तो उन्हें धमकाया गया, जिसके बाद दुल्हन के स्वजन ने ब्यूटी पार्लर संचालिका के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है।

कोतवाली पुलिस ने मामले में संचालिका पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं कोतवाली थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि राधिका सेन की भांजी का विवाह तीन दिसम्बर को होना था। विवाह के पूर्व स्वजन ने कोतवाली बाजार स्थित मोनिका ब्यूटी पार्लर की संचालिका मोनिका पाठक से सम्पर्क किया।

तब मोनिका ने साढ़े तीन हजार रुपए में दुल्हन का मेकअप स्वयं करने की बात कही। तीन दिसंबर को जब दुल्हन को ब्यूटी पार्लर ले जाया गया, तो मोनिका वहां पर नहीं थीं और मोनिका के पार्लर की कर्मचारियाें ने दुल्हन का मेकअप किया और उसे बिगाड़ दिया। फिर राधिका ने मोनिका को फोन लगाया और इस पर आपत्ति जताई, तो मोनिका ने राधिका से अभद्रता कर जातिसूचक अपशब्द कहे।

जब यह जानकारी सेन वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों को लगी, तो वे भी नाराज हो गए। मंगलवार को राधिका के साथ एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य कोतवाली थाने पहुंचे और मोनिका पाठक के खिलाफ शिकायत की। जिसके आधार पर पुलिस ने मोनिका के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

calender
07 December 2022, 01:57 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो