झारखंड : पूर्व IAS पूजा सिंघल को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने 12 दिन के लिए बढ़ाई न्यायिक हिरासत

कोर्ट ने पूजा सिंघल की न्यायिक हिरासत को 12 दिन के लिए बढ़ा दिया है।म निलंबित खान सचिव पूजा सिंघल के साथ उनके पति अभिषेक झा के CA सुमन कुमार और रामविनोद प्रसाद सिन्हा की भी न्यायिक हिरासत बढ़ी है। 4 जनवरी 2023 को मामले की अगली सुनवाई होगी।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

पूर्व IAS पूजा सिंघल की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं।आपको बता दें कि मनी लाउंड्रिंग केस के आरोप में पूजी सिंघल रांची के बिरसा मुंडा की सेंट्रल जेल में बंद हैं। आपको बता दें कि कोर्ट ने पूजा सिंघल की न्यायिक हिरासत को 12 दिन के लिए बढ़ा दिया है।

निलंबित खान सचिव पूजा सिंघल के साथ उनके पति अभिषेक झा के CA सुमन कुमार और रामविनोद प्रसाद सिन्हा की भी न्यायिक हिरासत बढ़ी है। 4 जनवरी 2023 को मामले की अगली सुनवाई होगी।

मनरेगा में घोटाले का है आरोप

आपको बता दें कि ईडी खूंटी में हुए 18 करोड़ के मनरेगा घोटाले की जांच कर रही है। ईडी की इस जांच के दैरान ही पूजा सिंघल और उनके करीबियों के घर से करोड़ों रूपए बरामद किए। इतना ही नहीं ईडी को इन्वेस्ट से जुड़े कई तरह के दस्तावेद बरामद हुए थे। 6 मई 2022 को ईडी ने झारखंड की तात्कालीन खान सचिव पूजा सिंघल और उनके जानने वालों के 25 ठिकानों पर छापामारी की थी।

पूछताछ के अगले ही दिन गिरफ्तार हो गई थी पूजा सिंघल

आपको बता दें कि 10 मई को पहली बार ईडी ने पूजा सिंघल को पूछताछ के लिए बुलाया था। ईडी ने पूजा से कई घंटों की लंबी पूछताछ की और 11 मई को पूजा को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद दिसंबर 2022 महीने की शुरूआत में ईडी ने पूजा सिंघल की 82.77 करोड़ रूपए की संपत्ति जब्त कर ली।

calender
23 December 2022, 05:10 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो