कौशाम्बी: मुंबई पुलिस ने किया सपा नेता को गिरफ्तार

गुरुवार को मुंबई पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेता व बाहुबली ब्लाक प्रमुख रहे मो. सऊद को गिरफ्तार किया है। बता दे, सपा नेता पर हत्या के प्रयास, जान से मारने की धमकी एवं आर्म्स एक्ट जैसे केस मुंबई के साइन थाने में दर्ज है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

कौशाम्बी, यूपी: गुरुवार को मुंबई पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेता व बाहुबली ब्लाक प्रमुख रहे मो. सऊद को गिरफ्तार किया है। बता दे, सपा नेता पर हत्या के प्रयास, जान से मारने की धमकी एवं आर्म्स एक्ट जैसे केस मुंबई के साइन थाने में दर्ज है। कौशाम्बी पुलिस की मदद से मुंबई पुलिस के एडिशनल इंस्पेक्टर वीएस जाधव ने सपा नेता को उसके घर से गिरफ्तार किया है। जिसके बाद पुलिस उसको मेडिकल कार्यवाही के बाद मुंबई लेकर रवाना हो गई।

क्या है पूरा मामला............

कोखराज थाना क्षेत्र के मूरतगंज के रहने वाले मो सऊद सपा नेता है। वह मूरतगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख भी है। गुरुवार सुबह को पूर्व ब्लाक प्रमुख सऊद के घर पर अचानक पुलिस पहुच गई तो लोग पुलिस को देख कर दंग रह गए क्योंकि कोखराज पुलिस के साथ मुम्बई पुलिस भी थी। इस दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और थाने ले गई। बताया जा रहा है कि मुम्बई के साइन थाना में पूर्व ब्लाक प्रमुख की बहन ने उनके ऊपर बेटे की हत्या का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज करवाया है।

मीडिया से बातचीत करते हुए सपा नेता ने दी सफाई...............

मोहम्मद सऊद ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनका उनकी बहन से जायजाद बटवारे को लेकर झगड़ा चल रहा है। गुरुवार को जब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची तो उन्हें पता चला कि उनके ऊपर 307,506 समेत कई अन्य गंभीर धाराओं के तहत मुकदमें दर्ज है। जबकि वह कई महीनों ने मुम्बई गए ही नही लेकिन वहां भांजे के ऊपर फायरिंग करने का मुकदमा दर्ज करवाया गया है। जिस पर पुलिस ने आज उन्हें गिरफ्तार किया है। मो सऊद को मुंबई पुलिस ने जिला अस्पताल में मेडिकल चेकअप करवाया और उसके बाद उन्हें लेकर मुंबई रावना हो गई।

मुंबई साइन थाना के सहायक इंस्पेक्टर ने दी जानकारी................

साइन थाना के सहायक इंस्पेक्टर विकास शिवाजी जाधव ने बताया कि मुंबई के साइन थाने में मुकद्दमा अपराध संख्या 191/22 में आईपीसी की धारा 307, 506 समेत आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है। जिसके तहत पूर्व ब्लाक प्रमुख मो. सऊद की गिरफ्तारी कर उनका मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपित को कोर्ट में पेश कर उसे वह ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लेकर जायेगी।

calender
22 September 2022, 07:55 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो