score Card

खंडवा: तीन वन कर्मचारियों की सड़क दुर्घटना में मौत, पेड़ से कार टकराने पर हुआ हादसा

खंडवा जिले के पिपलोद के निकट रविवार तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। प्रारंभि‍क जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में एक डिप्टी रेंजर सहित दो वनकर्मियों की भी मौके पर ही मौत हो गई है

मध्यप्रदेश। खंडवा जिले के पिपलोद के निकट रविवार तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। प्रारंभि‍क जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में एक डिप्टी रेंजर सहित दो वनकर्मियों की भी मौके पर ही मौत हो गई है।

वहीं बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। कार की रफ्तार अधिक होने से कार के पेड़ से टकराने के बाद इंजन बाहर गिर गया। वहीं कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार वन कर्मचारी खंडवा जिले के हरसूद-छनेरा वन परिक्षेत्र क्षेत्र के हैं। वन मंत्री विजय शाह ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। बताया जा रहा है कि सिंगाजी वन परिक्षेत्र के स्टाफ का वाहन नावरा जाते समय दुर्घटना ग्रस्त हो गया।

चालक को पुलिस की मदद से गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय भेजा गया है। वहीं दुर्घटना में वन रक्षक सूर्यकांत मेहरा, जगदीश मारू, हिमांशु वर्मा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है।

calender
28 November 2022, 11:54 AM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag