कुरूक्षेत्र: गीता महोत्सव में पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सिरसा मेडिकल कॉलेज और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना की शुरूआत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को हरियाणा के पहले दौरे पर कुरुक्षेत्र पहुंच चुकी हैं। यहां पहुंचने पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और सीएम मनोहर लाल ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुरुक्षेत्र में 'अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022' का शुभारंभ किया

Janbhawana Times
Janbhawana Times

रिपोर्ट- राजीव मेहता (कुरुक्षेत्र, हरियाणा)

हरियाणा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को हरियाणा के पहले दौरे पर कुरुक्षेत्र पहुंच चुकी हैं। यहां पहुंचने पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और सीएम मनोहर लाल ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुरुक्षेत्र में 'अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022' का शुभारंभ किया।

उद्घाटन के बाद उन्होंने यहां हरियाणा सरकार की 3 योजनाओं की शुरूआत की। फिर इसके बाद वह NIT के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने के लिए निकल गई हैं। वह यहां बच्चों को डिग्रियां प्रदान करेंगी, और साथ ही बच्चों को संबोधित भी करेंगी।

ई-टिकटिंग की शुरुआत -

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा परिवहन में ई-टिकटिंग प्रणाली का भी शुभारंभ किया। अब हरियाणा रोडवेज के 6 डिपो चंडीगढ़, फरीदाबाद, सोनीपत, करनाल, भिवानी और सिरसा में ई-टिकटिंग के तहत बसों में टिकटें दी जाएंगी। वहीं हरियाणा रोडवेज के शेष 18 डिपो में जनवरी 2023 के अंत तक परियोजना को पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना का किया शुभारंभ -

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना का भी शुभारंभ किया। आपको बता दें इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के लोगों का हेल्थ चेकअप किया जाएगा। वहीं योजना के पहले चरण में अंत्योदय परिवार के लोगों को सम्मिलित किया गया है।

मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखी -

राष्ट्रपति ने इसके साथ ही सिरसा जिले में 21 एकड़ भूमि पर बनने वाले चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल की भी आधारशिला रखी है। आपको बता दें मेडिकल कॉलेज लगभग 950 करोड़ रुपए की लागत से पूरी तरह तैयार होगा।

यह फायदा होगा ई-टिकटिंग से -

मिली जानकारी के अनुसार नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड पूरे भारत में यात्रा के लिए अलग-अलग इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं हरियाणा ने इस में तेजी से काम करते हुए इसे सबसे पहले लागू किया है। बताया जा रहा है इस कार्ड को भविष्य में मेट्रो, बस, ट्रेन आदि के सफर में इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं ट्रांसपोर्ट की करीब-करीब विकल्पों के लिए इस कार्ड का इस्तेमाल होगा। इससे राजस्व लीकेज पूरी तरह रूकेगी।

calender
29 November 2022, 03:32 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो