Lucknow: कानपुर से लखनऊ आ रहीं दो लड़कियां रास्ते से लापता, परिजनों ने किया हंगामा

कानपुर से लखनऊ आ रहीं दो लड़कियां बीच रास्ते से लापता हो गई। बताया जा रहा है कि ये दोनों लड़कियां यूपी रोडवेज की बस में सवार थी और इनकी आखिरी लोकेशन उन्नाव के अजगैन में मिली हैं। वहीं अब उनका मोबाइल भी बंद आ रहा हैं। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है लेकिन अभी तक दोनों लड़कियों की कोई जानकारी नहीं मिली है।

Janbhawana Times

वहीं परिजनों ने पुलिस पर नाराजगी जताते हुए थाने के बाहर जमकर हंगामा किया। जानकारी के मुताबिक लड़कियों ने घर वालों को बस के अंदर का वीडियो बनाकर भेजा था जिसमें बस पूरी खाली थी और बस एक कंडेक्टर दिखाई दे रहा था।

बता दें कि दोनों लड़कियां लखनऊ के कृष्णानगर की रहने वाली हैं और ये दोनों बाबा गुरुनानक के पाठ के लिए कानपुर गई थी। जिसके बाद यूपी रोडवेज की बस से दोनों वापस आ रही थीं लेकिन बीच रास्ते से ही दोनों लड़कियां लापता हो गई। पुलिस दोनों लड़कियों की तलाश में जुटी हुई है। लेकिन अभी तक पुलिस को इस मामले में कोई सुराग नहीं मिला है।

calender
10 November 2022, 05:00 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो