मध्य प्रदेश: रायसेन जिले में गंगासागर से गाडरवारा लौट रही तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी, 15 से अधिक लोग घायल

रायसेन जिले के सिलवानी कस्‍बे में जमुनिया घाटी पर गुरुवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें तीर्थयात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बस में सवार कुछ लोग घायल हो गए हैं। वहीं घायलों की संख्‍या 15 से 16 बताई जा रही है।

calender
26 January 2023, 03:35 PM IST

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के सिलवानी कस्‍बे में जमुनिया घाटी पर गुरुवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें तीर्थयात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बस में सवार कुछ लोग घायल हो गए हैं। वहीं घायलों की संख्‍या 15 से 16 बताई जा रही है।

बता दें कि यह बस गंगासागर से गाडरवारा लौट रही थी। बताया जा रहा है कि यह हादसा गुरुवार सुबह करीब साढ़े दस बजे हुआ। घटना स्थल पर विधायक रामपाल सिंह राजपूत के सचिव भोले शंकर पाराशर ने पहुंचकर तत्काल पुलिस प्रशासन एवं अन्य लोगों को सूचना दी।

घटना स्थल के आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्‍पताल भिजवाया गया। पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार तीर्था यात्रा से लौट रही आरएस तोमर ट्रैवल्स की बस क्रमांक GS-01-FT-4603 है, गुरुवार सुबह अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

करीब एक सप्ताह पहले यह इस बस से तीर्थयात्री गंगासागर गए थे। वहां से वापस आते हुए यह हादसा हुआ है। इसमें करीब 15 से 16 लोग घायल हुए हैं। अक्‍सर होते हैं जमुनिया घाटी पर हादसे - बता दें कि सिलवानी की जमुनिया घाटी पर आए दिन हादसे होते हैं। यहां घाटी पर अधिक चढ़ाई और मोड़ के कारण अक्सर वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं।

पुलिस और प्रशासन के अधिकारी गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में व्यस्त थे। हादसे की सूचना मिलने के तुरंत बाद थाना प्रभारी भारत सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों के बयान दर्ज किए हैं। बताया जा रहा है कि सुबह घना कोहरा था, मोड़ पर सामने से आ रहा वाहन दिखाई नहीं देने के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

calender
26 January 2023, 03:35 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो