मध्यप्रदेश: भारत जोड़ो यात्रा का उज्जैन में हुआ विश्राम, राहुल गांधी कहां कोई नहीं बता रहा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज बुधवार को विश्राम पर है। उज्जैन के आगर रोड पर स्थिति सांदीपनि इंस्टीट्यूट में यात्रा करने वाले नेता ठहरे हुए हैं। लेकिन राहुल गांधी कहां हैं, यह बताने को कोई भी स्थानीय नेता तैयार नहीं। सबका यही कहना है कि हमें नहीं पता

Janbhawana Times
Janbhawana Times

मध्यप्रदेश। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज बुधवार को विश्राम पर है। उज्जैन के आगर रोड पर स्थिति सांदीपनि इंस्टीट्यूट में यात्रा करने वाले नेता ठहरे हुए हैं। लेकिन राहुल गांधी कहां हैं, यह बताने को कोई भी स्थानीय नेता तैयार नहीं। सबका यही कहना है कि हमें नहीं पता।

हालांकि सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी एक दिन के लिए गुजरात दौरे पर रवाना हो गए हैं। राहुल गुरुवार की सुबह उज्जैन आएंगे और यात्रा को आगे बढ़ाएंगे। आपको बता दें कि राहुल गांधी की यात्रा मंगलवार सुबह उज्जैन पहुंची थी।

राहुल गांधी ने निनौरा में सुबह के ठहराव के बाद जैन संत आचार्य प्रज्ञासागर जी से आशीर्वाद लिया था। फिर इसके बाद राहुल महाकाल मंदिर गए थे और वहां पूजन अर्चन के बाद आगर रोड स्थित सामाजिक न्याय परिसर में सभा को संबोधित भी किया था। मजदूर, किसान, युवा और छोटे व्यापारियों पर केंद्रित राहुल के भाषण ने केंद्र सरकार को घेरा था। सभा के बाद राहुल रात्रि विश्राम के लिए गए थे।

सब कह रहे- रात तक तो यहीं थे -

जानकारी के अनुसार राहुल गांधी से मिलने और यात्रा में शामिल होने के लिए स्थानीय सहित बाहर से भी उनके समर्थक उज्जैन पहुंचे हैं। हालांकि राहुल को लेकर स्थानीय नेता कुछ भी कहने से बच रहे हैं। वहीं विधायक राम लाल मालवीय ने कहा कि राहुल गांधी कल आगर की ओर जाएंगे। रात तक तो यहीं थे, अभी वो कहां हैं, ये उन्हें भी नहीं पता।

तो वहीं इधर पार्टी से कुछ पदाधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वे गुजरात दौरे पर निकल गए हैं। गुरुवार को फिर वापस लौटकर यात्रा आगर की ओर लेे जाएंगे। इस दौरान वे नजरपुर, घट्टिया और घोंसला होते हुए आगर जिले की सीमा में प्रवेश करेंगे।

calender
30 November 2022, 05:05 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो