score Card

मध्य प्रदेश: चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट और पथराव, तीन घायल

सीहोर जिले के इच्छावर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम झालकी में चुनावी रंजिश के चलते सरपंच पद के लिए चुनाव लड़े दो पक्षों में विवाद थमने कानाम नहीं ले रहा। गुरुवार को संपन्न हुए पंच चुनाव के बाद शुक्रवार को एक फिर दोनों पक्षों में विवाद हो गया

मध्य प्रदेश। सीहोर जिले के इच्छावर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम झालकी में चुनावी रंजिश के चलते सरपंच पद के लिए चुनाव लड़े दो पक्षों में विवाद थमने कानाम नहीं ले रहा। गुरुवार को संपन्न हुए पंच चुनाव के बाद शुक्रवार को एक फिर दोनों पक्षों में विवाद हो गया इस बीच दोनों पक्षों ने जमकर एक-दूसरे पर पत्थर बरसाए।

लगभग आधे से ज्यादा चली इस पत्थरबाजी में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। पुलिस अधिकारियों मिली जानकारी के अनुसार पंचों के लिए चुनाव में हार-जीत को लेकर पूर्व सरपंच और वर्तमान सरपंच के लोगों के बीच विवाद शुरू हुआ और फिर पथराव शुरू हो गया। इसमें पूर्व सरपंच के गुट के तीन लोगों को गंभीर चोटें आईं है।

इस मामले में पुलिस ने वर्तमान सरपंच पक्ष के 10 लोगों पर विवाद की स्थिति निर्मित कर पथराव, दंगा-फसाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार पतराव के वीडियो की जांच करने के बाद दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना के बारे में कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि पथराव दोनों पक्षों के लोगों द्वारा किया गया है और सुनियोजित ढंग से इस घटना को अंजाम दिया गया है। गौरतलब है कि ग्राम झालकी में सरपंच पद के लिए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जून-जुलाई में संपन्न हुए थे। इसी के अंतर्गत विवाद हुआ था, जिसे पुलिस बल द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद काबू किया गया था।

खबरें और भी हैं...

मध्य प्रदेश: सागर में पत्‍थर से सिर कुचलकर युवक की निर्मम हत्‍या, अभी तक नहीं हुई शिनाख्त

calender
07 January 2023, 01:42 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag