मध्य प्रदेश: खंडवा जिले में पिता ने अपने दो बच्चों की निर्मम हत्या कर शव को जंगल में फेंका

घटना मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से है, जहां पिता ने अपने दो मासूम बच्चों की निर्मम हत्या कर दी। बता दें कि यह सनसनीखेज मामला जिले के पंधरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लाल माटी का है। पुलिस की पूछताछ में पिता ने दोनों बच्चों की हत्या करना स्वीकार किया है

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

Khandwa Crime News: घटना मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से है, जहां पिता ने अपने दो मासूम बच्चों की निर्मम हत्या कर दी। बता दें कि यह सनसनीखेज मामला जिले के पंधरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लाल माटी का है। पुलिस की पूछताछ में पिता ने दोनों बच्चों की हत्या करना स्वीकार किया है, हालांकि पुलिस को अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उसने यह हत्या किस वजह से की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक थाना पंधाना पहुंचे।

बच्चों के शव जंगल में मिले -

अर्पित बारेला पुत्र लिमडा बारेला (30 वर्ष) निवासी ग्राम लालमाटी, 5 मार्च को घर से अपने लड़के वरुण (5 वर्ष) और लड़की सुनिता (3 वर्ष) को लेकर मोटरसाइकल से अम्बाखेड़ा के लिए निकला था। अम्बाखेड़ा गांव में अर्पित बारेला की ससुराल है, अर्पित की पत्नी सादूबाई बारेला यही पर रह रही थी। लेकिन अर्पित दोनों बच्चो को लेकर उनकी मां सादूबाई के पास नही पहुंचा। अर्पित बारेला शाम को लगभग 4 बजे वापस अपने घर ग्राम लालमाटी आ गया।

अर्पित के साथ उसके दोनों बच्चे नहीं थे। परिवार ने इसके बाद दोनों बच्चों के लापता होने की जानकारी पंधाना थाने में दे दी। बता दें कि पुलिस ने अर्पित बारेला के मामा गोपाल बारेला की शिकायत पर अपहरण का केस दर्ज किया। शिकायत मिलने के बाद से पुलिस लगातार दोनों बच्चों की तलाश कर रही थी।

शुक्रवार 10 मार्च को पुलिस को देर रात दोनों बच्चों के शव जंगल में पड़े मिले। देखकर यह लग रहा था कि बड़ी ही बेरहमी से आरोपी ने अपने बच्चों की हत्या की थी। पुलिस ने मार्ग कायम कर शव को अपने कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

पत्नी से विवाद की वजह से कर दी बच्चों की हत्या -

अर्पित बारेला का अपनी पत्नी सादूबाई से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जानकारी के अनुसार अर्पित की शराब पीने की लत से परेशान होकर उसकी पत्नी मायके अम्बाखेड़ा रहने के चली गई थी। बच्चे अपने पिता अर्पित के पास ही रह रहे थे। पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार पत्नी से चल रहे विवाद की वजह से ही दोनों बच्चों की हत्या करने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस अभी आरोपी पिता अर्पित बारेला से पूछताछ कर रही है।

इनका कहना है -

विवेक सिंह, पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी अर्पित बारेला पर अपने दो मासूम बच्चों की हत्या करने का प्रकरण दर्ज किया गया है। उससे पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहै है कि उसने यह हत्या आखिर क्यों की।

calender
11 March 2023, 08:12 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो