कई प्राचीन मंदिरों के लिए जाना जाता है मध्य प्रदेश, आप भी करें इन प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन

भारत का दिल कहा जाने वाला मध्य प्रदेश कई प्रसिद्ध मंदिरों और पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। मध्य प्रदेश में ऐसी कई प्राचीन, पवित्र और प्रसिद्ध जगहें हैं, जहां हर साल लाखों पर्यटक घूमने के लिए आते रहते हैं। इन पवित्र जगहों में शामिल है यहां पर मौजूद कुछ मंदिर

calender
16 March 2023, 05:07 PM IST

भारत का दिल कहा जाने वाला मध्य प्रदेश कई प्रसिद्ध मंदिरों और पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। मध्य प्रदेश में ऐसी कई प्राचीन, पवित्र और प्रसिद्ध जगहें हैं, जहां हर साल लाखों पर्यटक घूमने के लिए आते रहते हैं। इन पवित्र जगहों में शामिल है यहां पर मौजूद कुछ मंदिर। हर साल इन मंदिरों में दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु भी आते रहते हैं।

यहां पर मौजूद कई मंदिरों का निर्माण 8वीं और 12वीं शताब्दी में किया गया था, ये मंदिर आज भी मध्य प्रदेश के लोगों के लिए किसी तीर्थ धाम से कम नहीं है। ऐसे में अगर आप भी मध्य प्रदेश में घूमने का प्लान बना रहे हैं या फिर यहां मौजूद कुछ पवित्र और प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में जानना चाहते हैं, तो हम आपको इस लेख में मध्य प्रदेश में मौजूद कुछ प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं मध्य प्रदेश के कुछ पसिद्ध मंदिरों के बारे में.....

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर -

मध्य प्रदेश के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में उज्जैन का महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर शामिल है। यह 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यहां शिवरात्रि और नागपंचमी का उत्सव भी बहुत धूम- धाम से मनाया जाता है।

मैहर देवी मंदिर -

देवी शारदा के लिए यह मंदिर त्रिकूट पहाड़ी के ऊपर स्थित है। कहा जाता है कि मैहर देवी मंदिर में 1000 से भी अधिक सीढ़ियां हैं। इस मंदिर को 51 शक्ति पीठों में से एक माना जाता है।

बिजासन माता मंदिर -

मध्य प्रदेश के सबसे लोकप्रिय और प्रसिद्ध मंदिरों में एक बिजासन माता मंदिर सलकनपुर भक्तो के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। यह मंदिर 800 फीट की उंचाई पर पहाड़ों में स्थित है। इस मंदिर में सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक दर्शन के लिए जा सकते हैं।

चिंतामन गणेश मंदिर -

मध्य प्रदेश के उज्जैन में क्षिप्रा नदी के तट पर स्थित चिंतामन मंदिर भगवान गणेश जी को समर्पित है। चिंतामन गणेश मंदिर में हजारों श्रद्धालु भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं।

सती अनुसुइया मंदिर -

मध्य प्रदेश के चित्रकूट और मंदाकिनी नदी के तट पर स्थित सती अनुसुइया मंदिर बेहद ही पवित्र मंदिर है। कहा जाता है कि भगवान राम और माता सीता ने इस जगह पर माता अनुसुइया की कुटिया में निवास किया था।

भरत मिलाप मंदिर -

भरत मिलाप मंदिर मध्य प्रदेश के चित्रकूट में स्थित है। यह मंदिर भगवान राम से उनके भाई भरत के मिलाप के लिए प्रसिद्ध है।

लक्ष्मण मंदिर -

लक्ष्मण मंदिर मध्य प्रदेश के खजुराहो में स्थित है। कहा जाता है कि यह मंदिर मध्य प्रदेश के सबसे बड़े मंदिरों में से एक है। मान्यता है कि यह वास्तु कला और लक्ष्मण जी के घमंडी स्वभाव के लिए प्रसिद्ध है।

अन्नपूर्णा मंदिर -

इंदौर जिले में स्थित अन्नपूर्णा मंदिर मध्य प्रदेश के लिए एक बेहद ही पवित्र स्थल है। देवी मां के दर्शन करने के लिए भक्तों की लंबी कतार लगती है।

calender
16 March 2023, 05:07 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो