मध्य प्रदेश: शिवराज सरकार की देर रात बड़ी प्रशासनिक फेरबदल, ग्वालियर और उज्जैन समेत 7 जिलों के कलेक्टर बदले

मध्यप्रदेश में साल 2023 के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं इससे पहले एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर ​रविवार देर रात 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए है। शिवराज सरकार ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए ग्वालियर, उज्जैन सहित 7 जिला कलेक्टर का प्रभाव बदला है

calender
30 January 2023, 11:24 AM IST

Madhya Pradesh IAS Transfer: मध्यप्रदेश में साल 2023 के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं इससे पहले एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर ​रविवार देर रात 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए है। शिवराज सरकार ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए ग्वालियर, उज्जैन सहित 7 जिला कलेक्टर का प्रभाव बदला है।

सीएम शिवराज के आदेशानुसार, उज्जैन, ग्वालियर, खरगोन, बड़वानी, अनूपपुर, सिवनी और शिवपुरी जिले के कलेक्टर बदले गए है। बता दें कि यह तबादले अचानक किए गए। बता दें कि ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री का अपर सचिव बनाया गया है। वहीं ,आशीष कुमार सिंह की जगह अब कुमार पुरुषोत्तम उज्जैन के कलेक्टर होंगे।

ग्वालियर का कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह को बनाया गया है। वहीं इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम मुख्यमंत्री के सचिव एवं सेल्वेंद्रन का रहा। उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय और विमानन विभाग की जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए आयुक्त सह संचालक कृषि का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। हालांकि, उनके पास पंजीयन महा निरीक्षक एवं अधीक्षक मुद्रांक के साथ राजस्व विभाग के पदेन सचिव का दायित्व पहले की तरह रहेगा।

आशीष सिंह उज्जैन कलेक्टर को मिली नई जिम्मेदारी -

बता दें कि उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह अब प्रबंध संचालक सड़क विकास निगम के साथ राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी रहेंगे। खरगोन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को कलेक्टर उज्जैन, बड़वानी कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा को खरगोन, डॉ. फटिंग राहुल हरिदास कलेक्टर सिवनी को बड़वानी पदस्थ किया है।

नगर निगम आयुक्त जबलपुर आशीष वशिष्ठ को कलेक्टर अनूपपुर, संचालक आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजना रविंद्र कुमार चौधरी को कलेक्टर शिवपुरी और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सागर क्षितिज सिंघल को कलेक्टर सिवनी बनाया है। वहीं अनूपपुर कलेक्टर सोनिया मीणा को उप-सचिव मंत्रालय में पदस्थ किया है।

विवेक पोरवाल को मिला विमानन विभाग का अतिरिक्त प्रभार -

बता दें कि सहकारिता विभाग के सचिव विवेक पोरवाल को विमानन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आशीष सिंह के प्रबंध संचालक राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी का कार्यभार ग्रहण करने पर अनिरुद्ध मुखर्जी और सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक के दायित्व से प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह मुक्त होंगे। वहीं एम सेल्वेंद्रन के आयुक्त कृषि सह संचालक का कार्यभार ग्रहण करने पर प्रीति मैथिल इस दायित्व से मुक्त होंगी।

calender
30 January 2023, 11:24 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो