मध्यप्रदेश: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भोपाल पहुंची, राज्‍यपाल और मुख्‍यमंत्री ने की अगवानी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भोपाल पहुंचीं। विमानतल पर राज्यपाल मंगु भाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने की अगवानी। राजभवन में होगा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का सम्मान

calender

भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भोपाल पहुंचीं। विमानतल पर राज्यपाल मंगु भाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने की अगवानी। राजभवन में होगा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का सम्मान। रातापानी-ओबैदुल्लागंज-इटारसी फोरलेन सड़क परियोजना और ग्वालियर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की प्रयोगशाला का करेंगी शिलान्यास।

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शहडोल में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में उपस्थित रहने के बाद शाम को भोपाल पहुंच गई है। वे बुधवार को भोपाल में राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। अगले दिन राजधानी में स्‍वसहायता समूह के एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दिल्‍ली वापस लौटेंगी।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सरकार के साथ भाजपा का संगठन भी प्रदेश भर में जनजातीय समाज के साथ व्यापक तैयारियों में जुटा हुआ है। यह बात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कही।

शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि जनजातीय गौरव दिवस राजनीति के लिए नहीं बल्कि, जनजातीय समाज के सम्मान के लिए है। शर्मा ने बताया कि प्रदेश के जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में जनजातीय गौरव दिवस के दिन गौरव यात्राएं निकाली जाएंगी।

 

शर्मा ने कहा कि जनजातीय समाज के उत्थान के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने सोचा और जनजातीय मंत्रालय की स्थापना कर जनजातीय कल्याण के मिशन की शुरूआत की। उन्होंने आगे कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनजातीय समाज की चिंता कर रहे हैं।

राहुल गांधी बताएं, कांग्रेस सरकार ने पेसा एक्ट लागू क्यों नहीं किया?

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ राजनीति करती आई है, उसने कभी भी जनजातीय समाज का भला नहीं किया और न सोचा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी यात्रा लेकर घूम रहे है। वह बताएं कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तो पेसा एक्ट लागू क्यों नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल झूठ, छल और कपट की राजनीति करती है, उसका विकास से कोई नाता नहीं है।

और पढ़ें.....

शहडोल: शिवराज बोले- मध्य प्रदेश की धरती पर छल, कपट से किसी आदिवासी की जमीन कोई नहीं छीन सकेगा

First Updated : Tuesday, 15 November 2022