score Card

मध्य प्रदेश: इंदौर पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, प्रवासी भारतीय सम्मेलन का करेंगी समापन

मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन के समापन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को इंदौर पहुंची। राष्ट्रपति नई दिल्ली से इंदौर एयरपोर्ट पर करीब 11:20 बजे पहुंची। इंदौर में राष्ट्रपति सात घंटे रहेंगी और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।

इंदौर, मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन के समापन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को इंदौर पहुंची। राष्ट्रपति नई दिल्ली से इंदौर एयरपोर्ट पर करीब 11:20 बजे पहुंची। इंदौर में राष्ट्रपति सात घंटे रहेंगी और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।

 

राष्ट्रपति मुर्मू ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली और सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी से मुलाकात करेंगी। वहीं राष्ट्रपति मुर्मू सम्मेलन में प्रवासी भारतीय अवार्ड से सम्मानित होने वाले मेहमानों काे सम्मानित भी करेंगी। सम्मेलन के समापन पर केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन आभार व्यक्त करेंगे। शाम करीब 5:15 बजे एयरपोर्ट से राष्ट्रपति मुर्मू दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

मुख्यमंत्री शिवराज के साथ प्रवासी भारतीयों ने लगाए पौधे -

प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शिरकत करने आए विदेशी मेहमान शहर के ग्लोबल गार्डन में पौधारोपण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रवासी भारतीयों के साथ पौधे लगाए।

 

इस दौरान शहर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी मौजूद रहे। प्रवासी भारतीयों ने यहां पौधे लगाने के साथ-साथ देश और इंदौर की जमकर सराहना की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने रुद्राक्ष का पौधा लगाया।

खबरें और भी हैं...

CA Final Results: इंदौर की छात्रा शिखा ने मारी बाजी, हासिल की आल इंडिया दूसरी रैंक

calender
10 January 2023, 03:22 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag