मध्यप्रदेश: राष्ट्रपति शहडोल में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में पहुंचीं

राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मु पहली बार शहडोल दौरे पर हैं। वे बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हो रही हैं

Janbhawana Times

राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मु पहली बार शहडोल दौरे पर हैं। वे बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हो रही हैं।

जबलपुर विमानतल पर स्वागत -

जबलपुर विमानतल पर उनका स्वागत राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया। इसके बाद वह शहडोल के लिए रवाना हो गए। राष्ट्रपति का मुख्य कार्यक्रम लालपुर हवाई पट्‌टी पर हो रहा है। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पेसा एक्ट (पंचायत अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) लागू करेंगी। इसकी मदद से अनुसूचित क्षेत्रों की ग्राम सभाओं को अधिकार देकर आदिवासियों को पावरफुल किया जाएगा।

कार्यक्रम स्थल पर लोगों का आना शुरू हो गया है। सरकारी अमला और सुरक्षा बल हर जगह तैनात है। सभा स्थल से तीन किलोमीटर पहले से नाकाबंदी हो गई है। बड़े वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है और सभा में लोगों के लेकर आने वाले बसों को दूर खड़ा किया जा रहा है।

लगभग 4.5 लाख वर्गफीट विशाल टेंट का बनाया गया -

जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम स्थल पर लगभग 4.5 लाख वर्गफीट का विशाल टेंट बनाया गया है। कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा लोगों की पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश के अन्य जिलों से कार्यक्रम स्थल पहुंचने के लिए लगभग 2500 बसों की व्यवस्था की गई है, जिनका आना शुरू हो गया है।

लोगों के लिए 8 बड़े डोम पंडाल भी बनाए गए हैं। कार्यक्रम को लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। इस दौरान वहां पर 2500 जवान तैनात रहेंगे। इनमें बम स्क्वॉड, एसपीजी और अन्य जिलों से आया हुआ पुलिस बल भी शामिल है। पार्किंग के लिए 10 स्थानों को सुरक्षित किया गया है।

राष्ट्रपति जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद यहां से भोपाल आएंगी। नेशनल हाईवे-43 शहडोल से अनूपपुर मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन सुबह 11-00 बजे से बंद कर दिया गया है, शाम 500 बजे तक बंद रहेगा। वहीं, सवारी बसें और छोटे चार पहिया वाहनों का आवागमन राष्ट्रपति के आगमन से 30 मिनट पूर्व व प्रस्थान के 30 मिनट बाद तक के लिए बंद रहेगा।

कार्यक्रम में राज्यपाल मंगू भाई पटेल, केंद्रीय मंत्री जनजाति कार्य मंत्रालय अर्जुन मुंडा, केंद्रीय राज्यमंत्री विकास फग्गन सिंह कुलस्ते, मंत्री मीना सिंह मंडावे, वन मंत्री कुंवर विजय शाह, खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह, पशुपालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल और शहडोल सांसद हिमाद्रि सिंह मौजूद रहेंगी। सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए है। 11.00 बजे से जैमर लग चालू हो गया है, जिसके कारण सभास्थल पर मोबाइल बंद हो गए है।

और पढ़ें.....

कटनी: राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शहडोल जा रही बस पलटी, एक मृत, 30 लोग घायल

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag