score Card

मध्य प्रदेश: स्कूल के पिकअप वाहन और बस में टक्कर, एक बच्ची की मौत, तीन गंभीर

स्कूल के बच्चों को लेकर जा रहे पिकअप वाहन और बस के बीच आज सुबह टक्कर हो गई, जिसमें एक बच्ची की मौके पर ही जान चली गई, तो वहीं तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए और दर्जनभर बच्चों को चोट आई है

रीवा, मध्य प्रदेश। घटना मध्य प्रदेश के रीवा जिले की है, जहां स्कूल के बच्चों को लेकर जा रहे पिकअप वाहन और बस के बीच आज सुबह टक्कर हो गई, जिसमें एक बच्ची की मौके पर ही जान चली गई, तो वहीं तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए और दर्जनभर बच्चों को चोट आई है।

वहीं घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। बताया जा रहा है कि, यह हादसा कोहरे की वजह से हुआ है। बता दें कि दोनों वाहनों की रफ्तार भी काफी तेज थी। यह घटना पनवार थाना क्षेत्र की है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने थाना प्रभारी को निर्देशित किया।

थाना प्रभारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायलों को संजय गांधी मेडिकल कालेज भेजा गया है। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद कम घायलों को घर जाने दिया गया है। इस घटना की जानकारी लगते ही आरटीओ विभाग भी घटना की जांच में जुट गया है।

आपको बता दें कि ठंड के बढ़ने से कोहरा की भी शुरुआत हो गई है। आज सुबह करीब आठ बजे पिकअप वाहन छात्रों को लेकर स्कूल जा रहा था। जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में करीब 20 से अधिक बच्चे सवार थे।

खबरें और भी हैं...

भोपाल: मदरसों के पाठ्यक्रम की जांच कराएगी मध्य प्रदेश सरकार

 

  •  
calender
20 December 2022, 11:28 AM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag