score Card

मध्य प्रदेश: ग्वालियर शहर ने ओढ़ी कोहरे की चादर, तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा

मध्य प्रदेश का ग्वालियर शहर शनिवार को शीतलहर की चपेट में रहा। जम्मू कश्मीर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता कम रही

मध्य प्रदेश का ग्वालियर शहर शनिवार को शीतलहर की चपेट में रहा। जम्मू कश्मीर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता कम रही। मौसम विभाग ने 7 जनवरी को भी कड़ाके की ठंड के आसार जताए हैं। तीव्र दिन शीतल रहेगा, इससे फसलों पर पाला भी पड़ सकता है।

वहीं 8 जनवरी को हलकी राहत की उम्मीद है। 9 जनवरी से तापमान बढ़ना फिर शुरू हो जाएगा। कोहरे के कारण धुप नहीं निकल रही। वहीं ऐसा लगता है जैसे कोहरे के कारण सूरज आधे दिन की छुट्टी पर है। जब तक धूप निकलती है तब तक सर्द हवाओं का चलना शुरू हो जाता है। चार से छह किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से सर्द हवा चली। जिससे दिन में धूप बेअसर हो गई। बता दें कि धूप में खड़े होने पर भी लोगों को अलाव जलाने पड़ रहे थे।

 

वहीं सूर्य अस्त के बाद ठंड ने लोगों को एकदम बेहाल सा कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार पिछले चार दिन में दो दिन शीतल और दो दिन तीव्र शीतल दर्ज हुए। लेकिन सात जनवरी को पिछले दिनों की तुलना में ठंड ज्यादा पड़ने वाली है। वहीं न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस आने पर शीतलहर की तीब्रता बढ़ सकती है इस कारण दिन भी तीब्र शीतल रहेगा।वहीं अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज होगा तो कोहरे की वजह से धुप कम निकलेगी।

कोहरे से थमा ट्रैफिक -

इस सीजन अंचल में सबसे घना कोहरा रहा। जिस कारण सड़कों और हाईवे पर सुबह ट्रैफिक थमा रहा। कोहरे की दृश्यता 10 मीटर के आसपास थी, इस कारण जो वाहन सड़क पर चल रहे थे वे हेडलाइट जलाकर चल रहे थे। लेकिन कोहरे की वजह हेडलाइट भी बहुत कम नजर आ रही थी। कोहरे की चपेट में ग्वालियर, भिंड, मुरैना सहित अंचल के सभी क्षेत्र रहे।

calender
07 January 2023, 11:14 AM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag