मध्य प्रदेश: भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दिन, खंडवा जिले के रुस्तमपुर पहुंची

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश में आज दूसरा दिन है, गुरुवार सुबह लगभग 6:20 बजे यह खंडवा जिले के बोरगांव से शुरू हुई और अब तक रुरस्तमपुर पहुंच चुकी है

Janbhawana Times
Janbhawana Times

खंडवा, मध्य प्रदेश। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश में आज दूसरा दिन है, गुरुवार सुबह लगभग 6:20 बजे यह खंडवा जिले के बोरगांव से शुरू हुई और अब तक रुरस्तमपुर पहुंच चुकी है। भारत जोड़ो यात्रा में आज प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ-साथ सचिन पायलट भी शामिल हो गए हैं।

 

आपको बता दें बोरगांव से लगभग दो घंटे में यात्रा करीब आठ कि.मी. चलकर सुबह आठ बजे कुमठी पहुंची। यहां पर गुरुकृपा फैमिली रेस्टारेंट में राहुल गांधी रुके और सुबह का नाश्ता किया। इसके बाद वे रुस्तमपुर के लिए आगे बढ़ें। रास्ते के दोनों ओर राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा को देखने के लिए ग्रामीणों की अपार भीड़ लग रही हैं। ग्रामीणों ने जगह-जगह राहुल गांधी और यात्रा का स्वागत भी किया।

मेरा भी नाम प्रियंका है -

जानकारी के अनुसार ग्राम रुस्तमपुर में राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा ने गांव से गुजरते हुए सड़क के किनारे उन्हें और यात्रा को देखने के लिए खड़े मजदूर पेशा परिवार से बातचीत भी की। राहुल ने उन्हें अपने काफिले के अंदर बुलाकर गले में हाथ डाल कर दोनों भाई बहनों ने उससे चर्चा की। उसने बताया कि मेरा भी नाम प्रियंका है तो प्रियंका वाड्रा ने उससे हाथ मिलाया और गले भी लगाया।

 

यात्रा शुरू होने से पहले नेताओं में नोक-झोंक -

आपको बता दें बोरगांव में राहुल गांधी की यात्रा शुरू होने से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में कार्यक्रम के पाइंट को लेकर संशय की स्थिति बनी रही। बुरहानपुर विधायक और इस रैली के संयोजक सुरेंद्र सिंह शेरा और खंडवा जिले में यात्रा के समन्वयक अवधेश सिसोदिया के बीच यात्रा को लेकर तीखी नोक-झोंक भी हुई।

 

भारत जोड़ो यात्रा में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए। उनके साथ सेल्फी लेने के लिए युवाओं में काफी जोश दिखाई दिया।

गुरुवार को सुबह यात्रा खंडवा के बोरगांव में स्थिति होटल रनवे से शुरू हुई। इस दौरान यात्रा में प्रियंका गांधी वाड्रा और सचिन पायलट भी शामिल हैं।

calender
24 November 2022, 10:55 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो