मध्यप्रदेश: भारत जोड़ो यात्रा का बारहवां दिन, राहुल गांधी आज राजस्थान में प्रवेश करेंगे

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में आज बारहवां दिन है। रविवार सुबह सुसनेर के लालाखेड़ी मालवा से होते हुए यात्रा राजस्थान के झालावाड़ की ओर रवाना हुई। वहीं यात्रा के दौरान कबीर गायक पद्मश्री प्रहलाद सिंह टिपानिया के द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई

calender
04 December 2022, 11:35 AM IST

आगर-मालवा, मध्य प्रदेश। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में आज बारहवां दिन है। रविवार सुबह सुसनेर के लालाखेड़ी मालवा से होते हुए यात्रा राजस्थान के झालावाड़ की ओर रवाना हुई। वहीं यात्रा के दौरान कबीर गायक पद्मश्री प्रहलाद सिंह टिपानिया के द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई।

 

यात्रा सुबह करीब 10 बजे गर्ल्स हॉस्टल के पास ब्रेक लेगी, फिर इसके बाद दोपहर 3:30 बजे यात्रा फिर शुरू होगी जो 6:30 बजे पिपलेश्वर बालाजी मंदिर डोंगरगांव पहुंचेगी। शाम 7 बजे राष्ट्रीय ध्वज हस्तांतरण पधारो राजस्थान स्वागत सभा होगी। जिसके बाद चवली में यात्रा का रात्रि में विश्राम होगा।

राहुल गांधी ने शनिवार को किसानों से की चर्चा -

आपको बता दें सुसनेर में शनिवार को यात्रा के भोजन विश्राम के दौरान राहुल गांधी ने प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से आए किसानों से भी सीधा संवाद किया। हालांकि किसानों में कांग्रेस नेता भी शामिल रहे। शाजापुर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रामवीरसिंह सिकरवार भी किसान के रुप में मौजूद दिखे।

राहुल गांधी ने किसानों से उनकी समस्याओं के बारे में जाना। बता दें चर्चा के दौरान आगर-मालवा, शाजापुर, रीवा, शिवपुरी, हरदा, ग्वालियर आदि जिलों के करीब 30 किसान मौजूद रहे। राहुल गांधी को इस दौरान फसल की बुवाई से लेकर उपज के बेचने तक में होने वाली बातें बताईं।

इसमें खाद-बीज की से लेकर समस्या, शाजापुर के विकसित किसान और पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामवीरसिंह सिकरवार ने बताया कि सोयाबीन, गेहूं, प्याज और लहसुन की खेती में जो लागत होती है और उसके बाद मंडी में जिस तरह की कठिनाई बेचने में आती है। उसे लेकर अपनी बात रखी।

 

मंदसौर क्षेत्र के किसान ने अफीम की खेती में एनडीपीएस एक्ट के दुरुपयोग व अन्य समस्या बताईं। राहुल गांधी ने किसानों की इन समस्याओं के निराकरण के लिए कहा कि किसान की भी फिक्र सरकार को करना चाहिए। किसान देश की रीढ़ है, अन्नदाता है और देश को चलाना वाला किसान ही होता है।

calender
04 December 2022, 11:35 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो