मध्य प्रदेश: सेंधवा बॉर्डर के पास सड़क दुर्घटना में महू के दो व्यापारियों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

इंदौर जिले के महू के बोहरा समाज के दो व्यापारियों की जुलवानिया में हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महू के चार व्यापारी मुंबई अपने मित्र की शादी में गए हुए थे। रविवार की अलसुबह वापस लौटते वक्त सेंधवा बॉर्डर के पहले जुलवानिया में अचानक किसी अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी

Dheeraj Dwivedi

मध्य प्रदेश। इंदौर जिले के महू के बोहरा समाज के दो व्यापारियों की जुलवानिया में हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महू के चार व्यापारी मुंबई अपने मित्र की शादी में गए हुए थे। रविवार की अलसुबह वापस लौटते वक्त सेंधवा बॉर्डर के पहले जुलवानिया में अचानक किसी अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जिससे उनकी कार अनियंत्रित होकर एक पत्थर से जा टकराई।

इस सड़क दुर्घटना में एक व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे व्यापारी की उपचार के दौरान एमवाय अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हुसैन नूरी, मुर्तुजा बूटवाला, काईद और मुस्तफा बेगवाला चारों कार नंबर MP-09-WE-2153 से शुक्रवार को मुंबई अपने मित्र की शादी में गए थे। शादी फंक्शन में शामिल होने के बाद शनिवार को महू के लिए वापस निकले।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गाड़ी मुर्तुजा चला रहे थे। सुबह (भोर) करीब 4:00 से 4:30 बजे के बीच अचानक किसी अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क के पास ही एक खेत में उतर गई और एक बड़े टीलानुमा पत्थर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मुस्तफा की मौत मौके पर ही हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही जुलवानिया के बोहरा समाजजनों ने एंबुलेंस से हुसैन नुरी को महू एवं काईद और मुर्तुजा को एमवाय अस्पताल में भेजा। इसमें मुर्तुजा बूटवाला की भी मृत्यु एमवाय में उपचार के दौरान हो गई। वहीं हुसैन नुरी महू के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि काईद का एमवाय अस्पताल में उपचार चल रहा है।

खबरें और भी हैं...

 

Indore Pravasi Bharatiya Sammelan 2023: बातें जिन्होंने जीत लिया दिल

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag