मध्य प्रदेश: उज्जैन में पहले जहां बनना था मंदिर, अब वहां बना अस्पताल, गृहमंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन

मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर से लगभग 15 किमी दूर हासामपुरा में स्वामी नारायण आश्रम ने आंखों के उपचार के लिए अस्पताल बनावाया है। बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वर्चुअली इसका शुभारंभ किया। गृहमंत्री अमित शाह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कहा कि उज्जैन करोड़ों भक्तों की आस्था का केंद्र है।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर से लगभग 15 किमी दूर हासामपुरा में स्वामी नारायण आश्रम ने आंखों के उपचार के लिए अस्पताल बनावाया है। बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वर्चुअली इसका शुभारंभ किया। गृहमंत्री अमित शाह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कहा कि उज्जैन करोड़ों भक्तों की आस्था का केंद्र है।

 

उन्होंने कहा कि भगवान महाकाल का मंदिर वेदों के समय से ही देश की कालगणना में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। गृहमंत्री ने आगे कहा कि उज्जैन में श्री महाकाल लोक का निर्माण उज्जैन की भव्यता को एक नई गति दे रहा है। आज भारत में स्वामी नारायण संस्थान विशाल वटवृक्ष बनकर ध्रुव तारे की भांति विद्यमान है। विश्व कल्याण के लिए स्वामी नारायण ने अनेकों कार्य किए। स्वामी नारायण संस्थान शिक्षा और व्यसनमुक्ति के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार मरीजों का अस्पताल में न्यूनतम दरों पर उपचार किया जाएगा। बता दें कि स्वामी नारायण आश्रम के लक्ष्मीनारायण देव मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन द्वारा चैरिटेबल शिवज्ञान मोती लाल आई अस्पताल (Shiv gyan Moti lal Eye Hospital) का निर्माण हासामपुरा में किया गया है। वहीं इस अस्पताल के शुरू होने से उज्जैन और आसपास के लोगों को उपचार करवाने के लिए काफी सुविधा होगी।

भक्तों की सलाह पर मंदिर की जगह बना अस्पताल -

वहीं स्वामी नारायण आश्रम के संत स्वामी आनंद जीवनदास महाराज ने बताया स्वामी नारायण संप्रदाय वडताल के संतों ने सिंहस्थ 2016 में उज्जैन में शिविर लगाया था। उज्जैन में संतों द्वारा सिंहस्थ के बाद ही भव्य मंदिर बनाने का निर्णय लिया गया था।

लेकिन तब भक्तों से पता चला था कि उज्जैन में अस्पताल की ज्यादा जरूरत है। इसके बाद टीम से सर्वे करवाया गया था। सर्वे में पता चला कि उज्जैन में आंखों के उपचार के लिए अस्पताल की सबसे अधिक जरूरत है। संप्रदाय ने इसके बाद इस अस्पताल को बनवाने का निर्णय लिया।

यह सुविधाएं होंगी अस्पताल में -

बता दें कि इस अस्पताल में अत्याधुनिक मशीनें लगाई गई है। बताया जा रहा है कि 50 बेड के इस अस्पताल में दो मोड्यूलर सहित तीन आपरेशन थियेटर, लैब, कैंटीन, मेडिकल, लिफ्ट, पार्किंग, चिकित्सक और सहयोगी स्टाफ के लिए रूम की सुविधा है। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक सेवा देंगे।

calender
30 January 2023, 03:38 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो