मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर जिले में जमीनी विवाद में महिला की हत्या, तीन गंभीर घायल

नरसिंहपुर जिले के ठेमी थाना क्षेत्र अंतर्गत नयागांव बंजारी माई में शनिवार दोपहर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें लाठी, बका, कुल्हाड़ी, हंसिया से हुए हमले में एक महिला की मौत हो गई।

नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश। नरसिंहपुर जिले के ठेमी थाना क्षेत्र अंतर्गत नयागांव बंजारी माई में शनिवार दोपहर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें लाठी, बका, कुल्हाड़ी, हंसिया से हुए हमले में एक महिला की मौत हो गई। वहीं महिला के सास-ससुर समेत एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करते हुए कुछ आरोपियों को अभिरक्षा में लिया है।

घटना में ठेमी थाना के एसआई विजयपाल सिंह ने बताया कि नयागांव बंजारी माई निवासी उग्रसेन लोधी और दिनेश लोधी की जमीन आसपास है। जिनके बीच कई सालों से जमीन पर कब्जा करने की बात को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार की दोपहर बाद दोनों पक्षों के बीच किसी पुरानी बात पर अनबन हो गई।

जिसमें दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी, बका, कुल्हाड़ी, हंसिया से हमला कर दिया जिसमें ममता उर्फ रामवती पति रूद्रप्रताप लोधी 30 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। जबकि महिला के ससुर उग्रसेन 55 वर्ष, और सास रामकलीबाई लोधी 50 वर्ष, शंकरलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से उन्हें जबलपुर रेफर करने की कार्रवाई की गई है।

एसआई सिंह ने बताया कि घटना की प्रारंभिक जांच में स्पष्ट रूप से यह पता नहीं चल सका है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन संबंधी विवाद की मूल वजह क्या थी। घटना में लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे है। इस मामले में पतिराम, गनपत, दिनेश आदि के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया जा रहा है। कुछ लोगों को अभिरक्षा में भी लिया गया है।

खबरें और भी हैं...

मध्य प्रदेश: बुरहानपुर में खेत में मिला महिला का शव, गर्दन पर रस्सी के निशान

 

  •  
calender
24 December 2022, 07:24 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag