MCD Election 2022: सभी 250 सीटों पर मतदान खत्म, 50% वोटिंग, सात दिसंबर को आएंगे नतीजे

दिल्ली नगर नगम (एमसीडी) चुनाव 2022 के रविवार सुबह आठ बजे शुरू हुआ मतदान समाप्त हो गया है। एमसीडी चुनाव में सभी 250 सीटों के लिए 13,638 पोलिंग स्टेशन पर शाम साढ़े पांच बजे तक मतदान किया गया। इस दौरान युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों में बढ़ चढ़कर मतदान किया। एमसीडी चुनाव में सौ से अधिक उम्र के बुजुर्गो ने भी अपने मत का प्रयोग किया।

calender
04 December 2022, 06:09 PM IST

दिल्ली नगर नगम (एमसीडी) चुनाव 2022 के रविवार सुबह आठ बजे शुरू हुआ मतदान समाप्त हो गया है। एमसीडी चुनाव में सभी 250 सीटों के लिए 13,638 पोलिंग स्टेशन पर शाम साढ़े पांच बजे तक मतदान किया गया।शाम साढ़े पांच बजे तक 50 फीसदी मतदान हुआ।  इस दौरान युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों में बढ़ चढ़कर मतदान किया। एमसीडी चुनाव में सौ से अधिक उम्र के बुजुर्गो ने भी अपने मत का प्रयोग किया।

एमसीडी की सभी 250 सीटों के लिए रविवार शाम साढ़े पांच बजे तक वोटिंग हुई। इस दौरान मतदाताओं ने पोलिंग स्टेशन पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नगर निगम चुनाव में 1349 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। अब सभी उम्मीदवारों को सात दिसंबर का इंतजार है। जब चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

शाम चार बजे तक दिल्ली नगर निगम की सभी 250 सीटों पर 45 फीसदी मतदान हुआ। वहीं मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे है। इस दौरान पुलिस बल की भारी तैनाती रही है। इसके अलावा चुनाव में  कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। 

calender
04 December 2022, 06:09 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो