MCD Result: AAP उम्मीदवार बॉबी किन्नर ने किया कमाल, सुल्तानपुरी- ए वॉर्ड 43 में बीजेपी उम्मीदवार को दी पटखनी

MCD Results 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव की मतगणना लगातार जारी है। आप आदमी पार्टी भारी बहुमत से जीत हासिल करती दिखाई दे रही है। वही आपको बता दे कि सुल्तानपुरी-ए वार्ड से AAP उम्मीदवार बॉबी जीत गईं हैं।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

MCD Results 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव की मतगणना लगातार जारी है। आप आदमी पार्टी भारी बहुमत से जीत हासिल करती दिखाई दे रही है। वही आपको बता दे कि सुल्तानपुरी-ए वार्ड से AAP उम्मीदवार बॉबी जीत गईं हैं। पहली बार  MCD में ट्रांसजेंडर समुदाय का सदस्य होगा। बॉबी किन्नर को आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में जीत का परचम लहराया है। बॉबी भारतीय जनता पार्टी की एकता जाटव को हरा दिया है। आप आदमी पार्टी ने पूर्व पार्षद संजय को टिकट काटकर बॉबी किन्नर को मैदान में उतारा था। 

 

आप प्रत्याशी बॉबी किन्नर तब चर्चा में आई थी, जब उन्होंने 2017 में निर्दलीय चुनाव लड़ा और सभी दलों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। उस समय उनका मानना था कि जब चुनाव लड़ने का फैसला किया तो उनसे टिकट के बदले 50 लाख रुपए की मांग की गई। जिसके बाद उन्होने एक फैसला लिया और चुनाव में उतर गई। उन्होंने कहा था कि मेरे जन्म लेने के साथ ही ये बात साफ हो गई थी कि मैं आम बच्चों से अलग हूं। लेकिन मैं जैसे- जैसे बड़ी हुई लोगों ने मेरे साथ भेंदभाव करना शुरू कर दिया। तभी मैने ये सोच लिया था कि मैं अपने जैसे लोगों के लिए कुछ करूंगी।

आप उम्मीदवार बॉबी किन्नर ने कहा कि मेरी जीत जनता को समर्पित है। जिन लोगों ने भी मेरी जीत के लिए मेहनत की उन सभी का धन्यवाद। जनता के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।

खबरे और भी है........

MCD Results 2022: AAP ने 106 सीटों पर जीत हासिल की है और 26 पर आगे चल रही है

calender
07 December 2022, 01:35 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो