MCD Results: जानिए दिग्गजों के वॉर्ड का हाल, केजरीवाल- सिसोदिया से लेकर गौतम गंभीर तक

दिल्ली में एमसीडी चुनाव की मतगणना जारी है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच लगातार काटे की टक्कर चल रही है। अब देखना ये होगा कि दिल्ली नगर निगम पर किसका कब्जा होगा। AAP ने 75 सीटों पर जीत हासिल की है और 60 पर आगे चल रही है

calender
07 December 2022, 01:50 PM IST

MCD Results 2022: दिल्ली में एमसीडी चुनाव की मतगणना जारी है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच लगातार कांटे की टक्कर चल रही है। अब देखना ये होगा कि दिल्ली नगर निगम पर किसका कब्जा होगा। AAP ने 75 सीटों पर जीत हासिल की है और 60 पर आगे चल रही है, बीजेपी ने 55 सीटों पर जीत हासिल की है और 48 सीटों पर आगे चल रही है फिलहाल मतगणना जारी है। लेकिन फिलहाल सबकी नजरें AAP और भाजपा के दिग्गज नेताओं के वार्ड पर टिकी हैं।

अरविंद केजरीवाल (AAP)

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने चांदनी चौक में वार्ड नंबर 74 में अपना वोट डाला था। यहां आप की बढ़त जारी है। इस वार्ड से AAP के पुनर्दीप सिंह, बीजेपी के रविंद्र सिंह और कांग्रेस के राहुल शर्मा चुनावी मैदान में थे।

मनीष सिसोदिया (AAP)

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने लक्ष्मी नगर में वार्ड 203 में अपना वोट डाला था। यहां AAP और भाजपा के बीच टक्कर देखने को मिल रही लेकिन अभी यहा आप उम्मीदवार मीनाक्षी शर्मा आगे चल रही है। यहां से भाजपा की अल्का राघव और कांग्रेस की सुनीता धवन चुनावी मैदान में थी।

मनोज तिवारी (BJP)

भाजपा सासंद मनोज तिवारी ने घोंडा में अपने वार्ड नंबर 231 में वोट डाला था। यहां भी फिलहाल आप और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। इस वार्ड से भाजपा की प्रीति गुप्ता, आप की विद्यावती और कांग्रेस की रीता चुनावी मैदान में थी।

गौतम गंभीर (BJP)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने अपने वार्ड राजेंद्र नगर में वोट डाला था बता दे, आप के राघव चड्ढा भी इसी वार्ड के है और यहां भी आप और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। राजेंद्र नगर से भाजपा की मनिका निश्चल, AAP की राती चावला और कांग्रेस की चीना मलिक चुनावी मैदान में थी।

ये खबर भी पढ़ें..............

MCD Results 2022: AAP ने 106 सीटों पर जीत हासिल की है और 26 पर आगे चल रही है

calender
07 December 2022, 01:50 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो