Mission Gujarat: गुजरात दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, स्टार्ट-अप प्लेटफॉर्म 'हरस्टार्ट' का किया शुभारंभ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। उन्होंने गांधी आश्रम का दौरा कर अपनी गुजरात यात्रा की शुरुआत की। साथ ही गांधी आश्रम में कस्तूरबा कक्ष और हृदय कुंज का भी दौरा किया।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

संवाददाता- अजय मिस्त्री, गुजरात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। उन्होंने गांधी आश्रम का दौरा कर अपनी गुजरात यात्रा की शुरुआत की। साथ ही गांधी आश्रम में कस्तूरबा कक्ष और हृदय कुंज का भी दौरा किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रतिमा को धागे से बांधकर गांधी जी को प्रणाम किया। वहीं आज दूसरे दिन मुर्मू शिक्षण संस्थानों का दौरा कर रही हैं।

राष्ट्रपति बनने के बाद उनका गुजरात विश्वविद्यालय का ये पहला दौरा है। बता दें कि आज उन्होंने गुजरात यूनिवर्सिटी में अपना स्टार्टअप लॉन्च किया है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि गुजरात के सबसे पुराने विश्वविद्यालय में आकर खुशी हो रही है। विक्रम साराभाई, के. कस्तूरीरंजन, पीएम मोदी, अमित शाह इस विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं। इस विश्वविद्यालय परिसर में 450 से अधिक स्टार्टअप संचालित हो रहे हैं। यहां 15 हजार महिला उद्यमी अपने स्टार्टअप से जुड़ी हैं। उसका स्टार्टअप लॉन्च करना मेरे लिए गर्व की बात है।

उन्होंने आगे कहा कि ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में भारत 81 से 43वें स्थान पर आ गया है। पिछले दो दशकों में गुजरात में स्कूल छोड़ने का अनुपात कम हुआ है। गुजरात पिछले दो दशकों से विकास के कई मानकों में अग्रणी रहा है। हर राज्य का अपना मॉडल होता है, लेकिन गुजरात सरकार ने दो दशकों में जो प्रगति की है, उसने दूसरे राज्यों के लिए मार्ग प्रशस्त किया है। दूसरे राज्य एक-दूसरे से सीखें तो देश तेजी से आगे बढ़ सकता है। राष्ट्रपति मुर्मू ने गुजरात विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में हर स्टार्ट का शुभारंभ किया।

दरअसल, गुजरात में हर स्टार्ट के माध्यम से अब तक करीब 15 हजार महिलाओं को जोड़ा जा चुका है। राज्य के बाद अब हर स्टार्ट योजना को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाया जाएगा। मुर्मू ने महिला उद्यमियों से बातचीत की। इसके साथ ही 10 महिला उद्यमियों को सम्मानित भी किया। बता दें कि राष्ट्रपति ने विभिन्न आदिवासी विकास योजनाओं का ई-लॉन्च किया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल आचार्य देवव्रत, सीएम भूपेंद्र पटेल, शिक्षा मंत्री जीतू वघानी, मंत्री कुबेर डिंडोर, मंत्री निमिषाबेन सुथार मौजूद रहें।

द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद पहली बार गुजरात दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान उन्होंने अहमदाबाद और गांधीनगर में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की और करोड़ों के विकास कार्यों का उद्घाटन भी किया।

calender
04 October 2022, 04:32 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो