मोहाली के बाद मुंबई में भी बना MMS

मोहाली के बाद मुंबई में भी बना MMS

Janbhawana Times
Janbhawana Times

रविवार को पूरे देश की निगाहें चंडीगढ़ पर टिकी थीं। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं को हुजूम उमड़ा था क्योंकि चर्चा था कि 60 से भी अधिक लड़कियों के एमएमएस बनाए गए और उसे वायरल किया गया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है। उनसे पूछताछ भी चल रही है। पूरे तार खंगाले जा रहे हैं। लेकिन अब चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के बाद देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT बॉम्बे में छात्रा का अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। देश के नामी आईआईटी संस्थानों में से एक IIT बॉम्बे की एक छात्रा ने पवई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। छात्रा का आरोप है कि एक कैंटीन कर्मचारी ने रविवार की रात हॉस्टल के बाथरूम की खिड़की से उसका एक वीडियो रिकॉर्ड किया। 

शिकायत दर्ज कराने के तुरंत बाद पुलिस ने 22 साल के आरोपी को धर दबोचा है। हालांकि आरोपी के मोबाइल से अभी तक कोई भी वीडियो नहीं मिला है। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। संस्थान के प्रबंधन ने बताया है कि हॉस्टल की कैंटीन पहले मेल स्टाफ चला रहा था, संस्थान ने तुरंत इस मामले पर एक्शन लिया है। बाहरी इलाके से बाथरूम तक जाने वाले रास्ते को सील कर दिया गया है। आरोपी ने बाथरूम तक पहुंचने के लिए जिस पाइप का इस्तेमाल किया था उसे बंद कर दिया गया है। हॉस्टल विंग H10 का सर्वे करने के बाद जरूरी जगहों पर सीसीटीवी कैमरे और लाइटिंग लगाई गई है। प्रबंधन का कहना है कि आईआईटी बॉम्बे अपने स्टूडेंट्स के साथ खड़ा है। हम अपने छात्रों की सुरक्षा के लिए सभी कदम उठाएंगे। उधर मुंबई पुलिस सारे साइबर एंगल को देखते हुए जांच में जुट गई है।

calender
20 September 2022, 06:29 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो