MP: बैतूल में बड़ा हादसा, खाली बस से जा टकराई SUV, 11 की मौत

मध्य प्रदेश के बैतूल में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां झाल्लर के नजदीक एक बस और कार में जबरदस्त टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि ये भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि इसमें 11 लोगों की मौत हो गई।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

मध्य प्रदेश के बैतूल में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां झाल्लर के नजदीक एक बस और कार में जबरदस्त टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि ये भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि इसमें 11 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल है। इसके अलावा कुछ लोग जख्मी हुई है, इन सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बैतूल पुलिस कंट्रोल रूम के सहायक सब इंस्पेक्टर शिवराज सिंह ठाकुर ने बताया कि दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 36 किलोमीटर दूर भैंसदेही रोड पर हुई। उन्होंने कहा, देर रात करीब दो बजे हुई इस दुर्घटना में छह पुरुषों, तीन महिलाओं, पांच साल की एक लड़की और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, मृतक मजदूर थे, जो पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के अमरावती से यहां अपने घर लौट रहे थे। ठाकुर ने कहा कि दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि कुछ पीड़ितों के शवों को गैस कटर की मदद से क्षतिग्रस्त एसयूवी से निकालना पड़ा। बाद में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता चलता है कि चालक को नींद आने के बाद एसयूवी बस में जा टकराई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसको लेकर आगे की जांच की जा रही है।

calender
04 November 2022, 10:34 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो