Mumbai Crime: मुंबई में सिरफिरे एक शख्स ने चाकू से किया पांच लोगों पर हमला

Mumbai News: मुंबई के ग्रांट रोड में एक इमारत में एक सनकी शख्स ने 5 लोगों पर चाकुओं से हमला कर दिया।जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक शख्स गंभीर रुप से घायल हो गया।वहां के कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि एक शख्स हाथ में चाकू लेकर खुलेआम लोगों को मौत के घाट उतार रहा है। इस मामले की पूरी जानकारी पुलिस को दी गई।जिसके चलते मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

calender
25 March 2023, 05:54 PM IST

Mumbai: मुंबई के ग्रांट रोड में एक इमारत में एक सनकी शख्स ने 5 लोगों पर चाकू से हमला कर दिया।यह मामला शुक्रवार के दिन करीब 3.30 बजे का है। जहां पर पुलिस को कुछ लोगों ने जानकारी दी कि एक आदमी बिल्डिंग में चाकू लेकर हाथ में खुलेआम लोगों पर हमला कर रहा है। उस आदमी ने 5 लोगों को गभीर रुप से घायल कर दिया साथ ही 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई और एक शख्स की जान खतरे में है।

जब लोगों ने पुलिस को इस मामले में पूरी सच्चाई बताई तो पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी काफी दिनों से दुखी था क्योंकि उसके परिवार के लोग कुछ दिन पहले उस शख्स को छोड़कर चले गए थे। हमलावर का कहना है कि उसकी फैमिली उसको छोड़कर पड़ोसियों के कहने पर गई थी।ये सब पड़ोसियों ने मिलकर मेरे साथ कराया है।

बिल्डिंग में मचा हड़कंप

 पुलिस का कहना है कि आरोपी की फैमिली उसे छोड़कर चली गई जिससे उसने गुस्से में आकर बिल्डिंग के लोगों पर हमला कर दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। जिस बिल्डिंग की यह घटना है पुलिस की टीम ने उस बिल्डिंग को सील कर दिया।

बताया जा रहा है कि मानसिक रुप से परेशान शख्स ने शुक्रवार को अपने पड़ोसी परिवारों के पांच लोगों पर हमला कर दिया।घायल शख्स को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान जयेंद्र, नीला मिस्त्री और दो अन्य महिलाओं की मौत हो गई।जबकि एक शख्स गंभीर रुप से घायल होने के बाद अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने किया हमलावर को गिरफ्तार 

जब लोगों ने पुलिस को सूचना दी, तो वह पुलिस से बचने के लिए एक बिल्डिंग के कमरे में बंद हो गया। पुलिस जब उस आरोपी को बाहर आने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया।पुलिस की टीम ने दरवाजे को तोड़ने और आरोपी को मारने के धमकी दो तो वह तुरंत बाहर आ गया जिससे पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। साथ ही उसके पास से एक चाकू भी बरामद किया।

calender
25 March 2023, 05:54 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो