पिछले 10 साल में भारत में आए ये 6 खतरनाक तूफान, मचाया था खूब तबाही

Dana cyclone: इन दिनों चक्रवाती तूफान दाना उड़ीशा और पश्चिम बंगाल में रौद्र रूप दिखा रहा है. गुरुवार को देर रात यह ओडिशा के तट से टकराया जिसके बाद दोनों राज्यो में तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है. इस बीच आज हम आपको पिछले 10 साल में आए विनाशकारी तूफान के बारे में बताने जा रहे हैं तो चलिए जानते हैं.

calender

Dana cyclone: इन दिनों उड़ीशा और पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान दाना रौद्र रूप दिखा रहा है. गुरुवार को देर रात यह ओडिशा के तट से टकराएगा जिसके बाद दोनों राज्यो में तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है बंगाल की खाड़ी से उठे इस चक्रवाती तूफान धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है जिसकी वजह से दोनों राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है. 500 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.

ओडिशा और बंगाल में 16 घंटों के लिए उड़ानों पर रोक लगा दी गई है. दोनों राज्यों में लोगों को डेंजर जोन छोड़ने के लिए कहा दिया गया है. खतरे को देखते हुए NDRF की टीम तैनात कर दी गई है. अगस्त में आए चक्रवात असना के बाद दाना पिछले दो महीने के अंदर भारतीय तट से टकराने वाला दूसरा तूफान है. 

1. चक्रवात ताउते (2021)

चक्रवात ताउते ने 17 मई, 2021 को गुजरात के दक्षिणी तट पर दस्तक दी. इस दौरान भारत COVID-19 की दूसरी लहर से जूझ रहा था. इस चक्रवात में अधिकतम हवाओं की गति 185 किमी प्रति घंटा थी, और यह दो दशकों में सबसे मजबूत उष्णकटिबंधीय चक्रवात माना गया. इस चक्रवात ने गुजरात, केरल, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र में तबाही मचाई और 100 से अधिक लोगों की जान ले ली.

2. चक्रवात अम्फान (2020)

चक्रवात अम्फान ने 20 मई, 2020 को पश्चिम बंगाल में दस्तक दी.यह बंगाल की खाड़ी का पहला सुपर साइक्लोन था, और इसके कारण भारत में लगभग 14 अरब अमरीकी डालर का आर्थिक नुकसान हुआ. इस चक्रवात में भारत और बांग्लादेश में 129 लोगों की जान गई.

3. चक्रवात फेनी (2019)

चक्रवात फेनी ने 3 मई, 2019 को ओडिशा में दस्तक दी. इसकी रफ्तार 175 किमी प्रति घंटा थी, और इसने 64 लोगों की जान ली. इस तूफान ने बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया, जिसमें घर, बिजली की लाइने, और जल आपूर्ति प्रणाली शामिल थी.

4. चक्रवात वरदा (2016)

चक्रवात वरदा ने 12 दिसंबर, 2016 को चेन्नई के पास दस्तक दी। इस तूफान ने 18 लोगों की जान ली और चेन्नई में बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुँचाया। तत्काल चेतावनियों के कारण कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया।

5. चक्रवात हुदहुद (2014)

चक्रवात हुदहुद ने 12 अक्टूबर 2014 को आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में तबाही मचाई. इस चक्रवात में 124 लोगों की जान गई और इसने इमारतों, सड़कों और बिजली ग्रिड को भारी नुकसान पहुंचाया.

6. चक्रवात फैलिन (2013)

चक्रवात फैलिन ने 12 अक्टूबर, 2013 को ओडिशा के गोपालपुर के पास दस्तक दी. इसकी हवा की गति लगभग 200 किमी प्रति घंटा थी. इस चक्रवात ने 18 जिलों के 171 ब्लॉकों में 1.2 करोड़ लोगों को प्रभावित किया और 44 लोगों की जान ली. First Updated : Friday, 25 October 2024