पन्ना: बच्चा चोरी के शक में, महिला को पकड़ा

पन्ना जिले के अजयगढ़ शहर मे बच्चा चोरी के मामले में एक महिला जो लाल रंग की साड़ी मे एक आटो मे बैठी है जिसे बच्चा चोरी के शक मे लोगो कि भीड़ ने घेर लिया। कई राज्यों में फैली दहशत सनसनी फैला रही है

Janbhawana Times
Janbhawana Times

संबाददाता: रजनीश नामदेव (पन्ना, म.प्र.)

मध्यप्रदेश: पन्ना जिले के अजयगढ़ शहर मे बच्चा चोरी के मामले में एक महिला जो लाल रंग की साड़ी मे एक आटो मे बैठी है जिसे बच्चा चोरी के शक मे लोगो कि भीड़ ने घेर लिया। कई राज्यों में फैली दहशत सनसनी फैला रही है।

लोगो में बच्चा चोरी की दहशत की दस्तक हर घर तक पहुंच चुकी है उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र के बाद मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ मे बच्चा चोरी के शक में एक महिला को लोगों ने पकड़ लिया। अजयगढ़ में देखते-देखते सैकड़ों लोगो की भीड़ महिला को देखने के लिए जमा हो गई।

तभी ऐन वक्त पर अजयगढ़ पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया वरना बच्चा चोरी के शक में भीड़ का आक्रोश महिला पर टूट पड़ता। बच्चा चोरी के शक में पकड़ी गई महिला की मानसिक स्थिति कमजोर बताई जा रही है। जबकि महिला को देखकर ऐसा नही लगता कि महिला मानसिक रूप से बीमार हो।

महिला कहां से आई है और कहां की रहने वाली है, अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस महिला की जानकारी जुटाने लगी है पुलिस के मुताबिक महिला दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। बच्चा चोरी के शक में पकड़ी गई महिला को अजयगढ़ पुलिस की सूझ-बूझ ने अक्रोशित भीड़ से बचा लिया वरना दूसरे राज्यों की तरह अजयगढ़ में भी शामली की तरह घटना दोहराई जाती। फिलहाल पुलिस लोगों से बच्चा चोरी की अफवाह से बचने की गुजारिश कर रही है ताकि शक में कोई निर्दोष भीड़ के हादसे का शिकार न हो।

calender
22 September 2022, 07:30 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो