पुलिस ने करीब 20-25 किलोमीटर तक अमृतपाल का किया था पीछा, हथियार बरामद

पंजाब में अमृतपाल सिंह और उनके करीबियों के प्रति लगातार एक्शन जारी है। अमृतपाल सिंह को करीब 20 से 25 किलोमीटर तक पीछा किया गया था लेकिन वह भागने में सफल रहा। जालंधर CP केएस चहल ने कहा कि जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

पंजाब में अमृतपाल सिंह और उसके करीबियों पर एक्शन जारी है। पुलिस को अब भी खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह की तलाश जारी है। बीते दिन पंजाब में उसके खिलाफ बड़े पैमारे पर ऑपरेशन चलाया गया। इस ऑपरेशन में 78 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों में अमृतपाल के बिल्कुल खास लोग भी शामिल है।

वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर जालंधर CP केएस चहल ने एक बयान में कहा कि करीब 20 से 25 किलोमीटर तक पुलिस ने अमृतपाल सिंह का पीछा किया लेकिन वह भागने में सफल रहा। हाथियार और 2 कार कुर्क किया है। तलाश जारी है। साथ ही उन्होंने कहा जल्द से जल्द हम उसे गिरफ्तार कर लेगें, कानून व्यवस्था बनी रहेगी।

एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि कल 7 लोगों को गिरफ़्तार किया गया था। कल रात उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और प्राथमिकी में अमृतपाल सिंह मुख्य आरोपी है। इनके पास से 12 बोर के 6 हथियार बरामद किए गए हैं और सभी हथियार अवैध हैं। गिरफ़्तार किए गए 7 लोगों में एक आरोपी हरविंदर सिंह के पास लाइसेंस था लेकिन उसके पास 312 बोर की 139 गोलियां थीं, जो निर्धारित सीमा से अधिक है। अमृतपाल के कहने पर एक गुरपेश ने उसे ये गोलियां दी। ये सभी बरामद कर लिए गए हैं। एक अवैध 315 बोर भी बरामद किया जाएगा।

एसएसपी सतिंदर सिंह ने आगे बताया कि ' आरोपियों को कल मेहतपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय पाल, गुरवीर सिंह, बलजिंदर सिंह, हरविंदर सिंह, गुरलाल सिंह, अमनदीप और सावित सिंह के रूप में हुई है। अमृतपाल मौके से फरार हो गया और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

पंजाब पुलिस ने 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पीछा करने के दौरान हथियार बरामद किए। सीपी केएस चहल ने बताया कि 'बरामद हथियारों की जांच की जा रही है। हमने उनकी (अमृतपाल सिंह) 2-3 कारें भी जब्त की हैं। यह फ्लैग मार्च मॉडल टाउन इलाके में पंजाब पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स की ओर से किया गया है. लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन किया जाएगा। सब कुछ नियंत्रण में है। पंजाब पुलिस ने 'वारिस पंजाब डे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह की दो कारों को जब्त कर लिया है और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने कल उसे भगोड़ा घोषित किया था।

आईजी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि, पंजाब पुलिस हमेशा कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए काम करती है। मामले के संबंध में आगे की कार्रवाई भी कानून के तहत की जाएगी, सभी के पास उनके कानूनी अधिकार हैं और वे कानूनी उपायों का लाभ उठा सकते हैं। अमृतपाल सिंह इस मामले में वांछित है और उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

calender
19 March 2023, 03:27 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो