राजनीतिक तानाशाही वास्तविकता बन रही हैः जयराम रमेश

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि उनकी नीतियों के कारण भारत के विभाजन की संभावना बढ़ गई है और 'राजनीतिक तानाशाही' हकीकत बन रही है। जयराम रमेश ने यह टिप्पणी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा से इतर पत्रकारों के साथ एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान की।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

रिपोर्ट। मुस्कान

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि उनकी नीतियों के कारण भारत के विभाजन की संभावना बढ़ गई है और 'राजनीतिक तानाशाही' हकीकत बन रही है। जयराम रमेश ने यह टिप्पणी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा से इतर पत्रकारों के साथ एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान की।

जयराम रमेश ने कहा कि देश के सामने तीन चुनौतियां हैं, जिनसे लड़ने की जरूरत है। आर्थिक विषमता बढ़ रही है और विभाजनकारी विचारधारा दो अन्य चुनौतियां हैं। जयराम रमेश ने कहा कि राजनीतिक तानाशाही एक वास्तविकता बन रही है, जिसका परिणाम एक राष्ट्र-एक व्यक्ति के रूप में सामने आया है।

रमेश ने कहा कि एक व्यक्ति को सभी राजनीतिक अधिकार दिए जा रहे हैं। संविधान की अनदेखी की जा रही है और संवैधानिक निकायों को कमजोर किया जा रहा है। रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन जनता और कांग्रेस पार्टी के मुद्दों को उठाने के लिए किया जा रहा है।

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा रविवार को राजस्थान में प्रवेश कर चुकी है और उन्होंने सोमवार को काली तलाई से यात्रा शुरू की। यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु में कन्याकुमारी से शुरू हुई और अब तक तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना के पांच दक्षिणी राज्यों को कवर कर चुकी है और फिर महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से होकर गुजरी है। यात्रा फरवरी 2023 की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी। इस दौरान यह यात्रा 150 दिनों में 3,570 किलोमीटर की दूरी का सफर तय करेगी।

calender
05 December 2022, 08:38 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो