शाह के सीमांचल रैली पर सियासत शुरू, भाजपा नेता बोले, दौरे से राजद, जदयू में भय का माहौल

भागलपुर में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैय्यद शाहनवाज हुसैन ने अमित शाह की सीमांचल रैली को लेकर प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने मौजूदा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमित शाह जी कर दौरे से वो इलाका मजबूत होगा।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

भागलपुर: भागलपुर में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैय्यद शाहनवाज हुसैन ने अमित शाह की सीमांचल रैली को लेकर प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने मौजूदा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमित शाह जी कर दौरे से वो इलाका मजबूत होगा। देश के गृहमंत्री आएंगे इसमें किसी और पार्टी को क्या ऐतराज है। नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यहां के नेता कह रहे हैं दिल्ली और फूलपुर चले जायेंगे। मुख्यमंत्री को भी प्रोटोकॉल के तहत स्वागत करना चाहिए। अमित शाह के आने से राजद जदयू इतने परेशान से क्यों हैं? अमित शाह के नाम से इतना डर क्यों उन्हें लगता है?

उन्होंने कहा, अमित शाह के आने से सीमावर्ती इलाके और पूरे बिहार में विकास की गति आगे बढ़ेगी। अपराध, आतंकवाद, अलगाववाद को करारा चोट पहुँचेगा। गृह मंत्री जब आते हैं अपराध की जड़ें हिल जाती है। और जब बिहार में इतनी घटनाएं हो रही उसके बाद वो आ रहे हैं तो कानून का राज सबल होगा। नीतीश कुमार में फूलपुर में चुनाव लड़ने की बात पर उन्होंने कहा कि पानी में मछली है और नौ नौ कुटिया बखेड़ा हो रहा है। नरेंद्र मोदी जी पिछली बार से भी ज्यादा सीटों के साथ 2024 मे आएंगे। इसमें कोई शक नहीं है।

उन्होंने कांग्रेस के भारत जोडों यात्रा पर भी प्रतिक्रिया दी। कहा भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं भारत पहले से जुड़ा हुआ है। हमारे सांसद विधायक जीत कर आते हैं। कॉंग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है उससे सब कॉंग्रेसी कूद रहे हैं। कांग्रेस अपना घर संभाले।

calender
21 September 2022, 07:15 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो