यूपी में मंडराया बिजली का संकट, कई जिलों में बिजली हुई गुल

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बिजली का कटौती चल रही है जिसे देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने नराजगी जाताई है।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग के हजारों कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। बिजली विभाग के कर्मचारियों की 72 घंटे की हड़ताल का भी देखने को मिल रहा है। उत्पादन निगम की 1030 मेगावाट क्षमता की 5 इकाइयां ठप हो गई है। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बिजली गायब है। इसी के साथ लोगों की फाल्ट या बिजली से संबधित कई समस्याएं देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि बिजली विभाग के कर्मचारियों की इस हड़ताल पर विभाग के संविदा कर्मचारी भी शामिल है।

बिजली कर्मचरियों की हड़ताल के कारण प्रदेशभर में लगातार बिजली का संकट छाया हुआ है। कई जिलों में बिजली की परेशानियां आ रही है। उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में रूर- रूक के बिजली आ रही है। गोमतीनगर के मुहल्लों में हर एक से 2 घंटे के अंतराल पर बिजली कट हो रही है। शुकवार की देर रात गोमतीनगर के इलाके के आस- पास करीब 6 घंटे बिजली गायब रही। शाम को करीब साढे 7 बजे कटी बिजली रात के 1.45 बजे रिस्टोर हो पाई। राजधानी के अन्य इलाकों में भी कुछ इसी प्रकार की स्थिति देखी है। 

मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि बिजली विभाग कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली वेतनमान समेत कई मांगे है। कर्मचारियों का दावा है कि पिछले साल 3 दिंसबर को बिजली विभाग के कर्मचारियों का ऊर्जा मंत्री के साथ समझौता हुथा था। मगर आरोप है कि अभी तक समझौते का पालन नहीं किया गया है। विभाग के कर्मचारियों  का कहना है कि समझौते का पालन नहीं किया गया। इस वजह से पूरे प्रदेश में बिजली विभाग के कर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी है।

इन जिलों नें बिजली की हो रही समस्या

उत्तर प्रदेश के लगभग- लगभग सभी जिलों में बिजली की समस्या आ रही है। बाराबंकी में भी बिजलीकर्मियों को 72 घंटे की हड़ताल खलवली मच गई है। बिजली कर्मियों की हड़ताल के कारण करीब आधे दर्जनों से अधिक गांवों में बिजली नहीं रही। आम लोगों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा बिजली न होने पर पानी की भी परेशानिया शुरू हो गई है। गांव वालों का कहना है कि बिजली न होने होने की वजह से सारे काम बंद है। कुछ लोगों का कहना है कि मोबाइन बंद हो गया है जिस वजह से उनके कामों में भी परेशानिया आ रही है।

calender
18 March 2023, 04:36 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो