मुलायम सिंह यादव के लिए मंदिरों में चल रही प्रार्थना सभाएं

सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव की अचानक तबीयत बिगड़ने से समाजवादियों में बेहद मायूसी छा गई है , उन्हें देर शाम दिल्ली अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है, उनकी सेहत को लेकर सपा के कार्यकर्ता मुरादाबाद के मंदिरों में पहुँच

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

संवाददाता- खिजर अंसारी

सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव की अचानक तबीयत बिगड़ने से समाजवादियों में बेहद मायूसी छा गई है , उन्हें देर शाम दिल्ली अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है, उनकी सेहत को लेकर सपा के कार्यकर्ता मुरादाबाद के मंदिरों में पहुँच कर ईश्वर से उनके स्वास्थ्य में जल्द सुधार के लिए प्रार्थना कर रहे है।

मुरादाबाद से सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयवीर यादव ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली रोड स्थित भोलेनाथ मंदिर में पहुँच कर अपने नेता और सपा की नीव रखने वाले धरती पुत्र का खिताब लिए हुए नेता जी मुलायम सिंह यादव के लिए शंकर भगवान से लंबी आयु की दुआएं की गई है, सपा कार्यकर्ताओं ने  ईश्वर से दुआ की है कि मुलायम सिंह जी जल्दी से स्वस्थ्य होकर सपा परिवार पर अपना आशीर्वाद बनाये रखते हुए जल्दी से अस्पताल से वापस लौट आये।

calender
03 October 2022, 06:32 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो