राहुल गांधी की गुजरात यात्रा: चुनावी रणनीति बनाने के लिए नेताओं से करेंगे मुलाकात, 52 हजार बूथ कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज गुजरात दौरे पर हैं। राहुल दोपहर करीब 12 बजे अहमदाबाद पहुंचे। यहां वे साबरमती रिवरफ्रंट में कांग्रेस के बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं के 'परिवर्तन संकल्प' सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज गुजरात दौरे पर हैं। राहुल दोपहर करीब 12 बजे अहमदाबाद पहुंचे। यहां वे साबरमती रिवरफ्रंट में कांग्रेस के बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं के 'परिवर्तन संकल्प' सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद साबरमती आश्रम में एक प्रार्थना सभा में भी शामिल होंगे। वहीं भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस आज 32 शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।

7 सितंबर से शुरु हो रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में 3,500 किलोमीटर लंबी पदयात्रा की जाएगी और यह लगभग 150 दिनों में पूरी होगी। हालांकि, इस पूरी यात्रा का शेड्यूल अभी तक जारी नहीं हुआ है।

नेताओं के साथ बैठक में राहुल गांधी उम्मीदवारों के चयन को लेकर चर्चा करेंगे और इसके बाद कांग्रेस की चुनाव समिति की पहली बैठक होगी। इसी दिन स्क्रीनिंग कमेटी की भी बैठक होगी। 15 सितंबर तक उम्मीदवारों की सूची घोषित करने की योजना बनाई गई है।

पहली सूची में 30 से 40 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होने की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले राहुल गांधी ने आखिरी बार 10 मई को गुजरात का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने दाहोद शहर में आदिवासियों को संबोधित किया था। पार्टी नेताओं ने कहा कि इस बार वह आगामी चुनावों के लिए बूथ स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लामबंद करेंगे और इस तरह पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। गांधी की गुजरात यात्रा सात सितंबर को पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू करने से दो दिन पहले हो रही है।

calender
05 September 2022, 01:37 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

Subscribe to Our YouTube Channel!

Stay updated with our latest videos. Click the button below to subscribe now!