राजस्थान: संदिग्ध अवस्था में मिला ऑटो चालक का शव, जांच में जुटी पुलिस

जिला मुख्यालय के भीम नगर में ऑटो चालक का शव संदिग्ध हालत में मिला। बताया जा रहा है कि मृतक सोमवार की रात 10 बजे घर से बाहर घूमने के लिए निकला था।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

संवाददाता- राजेन्द्र प्रसाद,करौली

करौली। जिला मुख्यालय के भीम नगर में ऑटो चालक का शव संदिग्ध हालत में मिला। बताया जा रहा है कि मृतक सोमवार की रात 10 बजे घर से बाहर घूमने के लिए निकला था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव करौली जिला सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही करौली वृताधिकारी मनराज मीणा करौली जिला अस्पताल पहुंचे एवं पुलिस व परिजनों से घटना से जुड़ी जानकारी हासिल की। करौली कोतवाली थानाधिकारी उदयभान सिंह ने बताया कि भीम नगर निवासी टेंपो चालक धर्म सिंह पुत्र लीलाधर का शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं धर्म सिंह के शव को करौली जिला सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। थानाधिकारी डॉक्टर उदय भान भीम नगर पहुंचने के साथ ही घटनास्थल का जायजा लिया।

थानाधिकारी ने बताया कि मृतक धर्म सिंह टेंपो ड्राइवर था। सोमवार रात खाना खाने के बाद करीब 10 बजे वह घर से बाहर घूमने के लिए निकला था। पत्नी की तबीयत खराब होने की वजह से वो जल्दी ही सो गई। मृतक का बेटा जब जागा तो उसने घर के पास खड़े टेंपो के पास पिता को बेहोश हालत में देखा। जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी। वहीं मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।

calender
04 October 2022, 02:35 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो