दिल्ली में निर्माण, तोड़फोड़ गतिविधियों पर प्रतिबंध लागू

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रण में रखने के प्रयास में अधिकारियों ने निर्माण कार्य और विध्वंस गतिविधियों पर नए प्रतिबंध जारी किए हैं। पिछले महीने, केंद्र के वायु गुणवत्ता पैनल ने अधिकारियों को आवश्यक परियोजनाओं को छोड़कर, दिल्ली एनसीआर में सभी निर्माण और विध्वंस गति विधियों पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया था। बाद में उस प्रतिबंध को कम कर दिया गया क्योंकि वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार हुआ।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

रिपोर्ट। मुस्कान

नई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रण में रखने के प्रयास में अधिकारियों ने निर्माण कार्य और विध्वंस गतिविधियों पर नए प्रतिबंध जारी किए हैं। पिछले महीने, केंद्र के वायु गुणवत्ता पैनल ने अधिकारियों को आवश्यक परियोजनाओं को छोड़कर, दिल्ली एनसीआर में सभी निर्माण और विध्वंस गति विधियों पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया था। बाद में उस प्रतिबंध को कम कर दिया गया क्योंकि वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार हुआ।

हालांकि खराब होती वायु गुणवत्ता को देखते हुए इस प्रतिबंध को फिर से लागू कर दिया गया है। मुख्य रूप से प्रतिकूल वायुमंडलीय परिस्थितियों के कारण राष्ट्रीय राजधानी में समग्र वायु गुणवत्ता स्तर रविवार को एक बार फिर 'गंभीर श्रेणी' में पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 के आसपास मापा गया।

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के वायु गुणवत्ता विभाग के वैज्ञानिक विजय सोनी ने कहा कि हवा की धीमी गति और मिक्सिंग लेयर की ऊंचाई में कमी के कारण दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बिगड़ रही है। आज हवा की गुणवत्ता 400 के आसपास एक्यूआई के साथ गंभीर श्रेणी में आ गई है।

सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के मुताबिक, सुबह करीब 7 बजे एक्यूआई 340 मापा गया। कल शाम एक्यूआई 370 पर था।

calender
04 December 2022, 08:57 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो