शिमला के ठियोग में पेट्रोल पंप पर गिरी चट्टान, देखें वीडियो

देश भर में बारिक का कहर जारी है.. तेज बारिश और बाढ़ से लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। हिमाचल प्रदेश में भी जाते जाते भी मॉनसून कहर बरपा रहा है। लगातर हो रही बारिश कई जगहों पर हादसे का सबब बन रही है।

calender

देश भर में बारिक का कहर जारी है.. तेज बारिश और बाढ़ से लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। हिमाचल प्रदेश में भी जाते जाते भी मॉनसून कहर बरपा रहा है। लगातर हो रही बारिश कई जगहों पर हादसे का सबब बन रही है। जगह जगह लैंडस्लाइड से जानमाल को भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में पेट्रोल पंप में चट्टान गिरने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लैंडस्लाइड की ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। वहां खड़े एक तेल टैंकर समेत तीन वाहन इस चट्टान की चपेट में आ गए।

यहां एक व्यक्ति को चोटें भी आईं जिसे अस्पताल भेजा गया। ये वीडियो हिमाचल प्रदेश के शिमला से 30 किमी दूर एक पेट्रोल पंप पर चट्टानें गिरने का है। दरअसल, शिमला जिले के ठियोग शहर में 20 अगस्त को पेट्रोल पंप पर रात करीब ढाई से तीन बजे बड़ी चट्टान गिरने का डरावना मंजर वीडियो में कैद हुआ है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि जब ये हादसा हुआ उस वक्त लोग पेट्रोल पंप में पेट्रोल भरवा रहे थे। वीडियो में कुछ लोग अपनी जान बचाकर भागते भी नजर आए हैं।

हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है और 4 गाड़ियों को नुकसान पहुंचा था। वहीं चट्टान गिरने से जमीन पर 2 से 3 फीट गहरा गड्ढा हो गया था। पेट्रोल पंप पर बड़ी चट्टान गिरने से काफी नुकसान हुआ है इसकी चपेट में पंप मशीन सहित 2 गाड़िया भी आ गई है। वीडियो में दिख रहा है कि चट्टाने गिरती देख एक शख्स मौके से भाग खड़ा हुआ। जबकि एक तरफ कार के साथ खड़े लोग बाल बाल बच गए।

चट्टान दो हिस्सों में गिरती है और एक हिस्सा पंप पर पेट्रोल भरने वाली मशीनों के ऊपर गिरा, जबकि दूसरा हिस्सा मशीनों के पास. वीडियो के अंत में दो लोग चट्टान के पीछे से निकलते दिख रहे हैं। ज्यादा बारिश तबाही का कारण बन रही है, क्योंकि मानसून की बारिश से जमीन की सतह स्पंज की तरह हो गई है। अधिक बारिश होते ही यह जान व माल दोनों का नुकसान कर रही है। अब भी हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

First Updated : Tuesday, 23 August 2022
Topics :