शामली: दशहरे को लेकर DIG ने किया औचक निरीक्षण

आगामी दशहरा आदि त्योहारों के मध्य नजर सहारनपुर रेंज के डीआईजी ने शामली नगर का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

calender
04 October 2022, 01:16 PM IST

रिपोर्ट- हिमांशु शर्मा (शामली, यूपी)

शामली, यूपी: आगामी दशहरा आदि त्योहारों के मध्य नजर सहारनपुर रेंज के डीआईजी ने शामली नगर का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर हनुमान टीला पर रामलीला मंचन की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया तथा प्राचीन सिद्धपीठ हनुमान धाम के दर्शन किए। बता दे, हाल ही में उत्तर प्रदेश के एक शहर में दुर्गा पंडाल में लगी आग के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है।

आगामी त्योहारों को देखते हुए सहारनपुर रेंज के डीआईजी शामली पहुंचे। उनके साथ एसपी शामली अभिषेक झा एडिशनल एसपी ओपी सिंह कोतवाली पुलिस फोर्स भी मौजूद रहे। डीआईजी ने शामली नगर कब पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

मंदिर हनुमान टीला पर रामलीला स्थल भी देखने गए और उन्होंने वहां पर आपात स्थिति से निबटने के लिए सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीआईजी के इस भ्रमण के दौरान व्यवस्था चुस्त-दूस्त दिखाई दी।

calender
04 October 2022, 01:16 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो