शिवपुरी: 17 वर्षीय अविवाहित लड़की ने बच्चे को दिया जन्म, डॉक्टर भी नही समझ पाए मामला

खबर शिवपुरी के जिला अस्पताल से है जहां सरकारी अस्पताल में एक 17 वर्षीय अविवाहित लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया है। नाबालिग लड़की ने कल शाम 7 बजे एक स्वस्थ लड़के को जन्म दिया है

calender

रिपोर्ट- कुलदीप गुप्ता (शिवपुरी, मध्यप्रदेश)

मध्यप्रदेश। खबर शिवपुरी के जिला अस्पताल से है जहां सरकारी अस्पताल में एक 17 वर्षीय अविवाहित लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया है। नाबालिग लड़की ने कल शाम 7 बजे एक स्वस्थ लड़के को जन्म दिया है। इस मामले में सबसे खास बात है कि लड़की के परिजनों के साथ-साथ अस्पताल के डॉक्टर भी यह समझ नहीं सके कि लडकी 9 माह की प्रेग्नेंट है।

इस कारण उसे पेट दर्द की शिकायत पर कल सुबह 6 बजे सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया किया था। वहीं शाम 7 बजे सर्जिकल वार्ड के पलंग पर उसने एक स्वस्थ बच्चे का जन्म दिया। जब अस्पताल प्रबंधन को इसकी भनक लगी जब तत्कालीन जच्चा-बच्चा को गायनिक वार्ड में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार ठाकुरपुरा में 10वीं क्लास की स्टूडेंट को कल सुबह 4 बजे घर पर पेट दर्द की शिकायत हुई। पेट दर्द होने पर उसे उपचार के लिए सुबह 6 बजे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने उसका चैकअप कर उसे सर्जिकल वार्ड जो अस्पताल की दूसरी मंजिल पर स्थित है, उसमें भर्ती किया।

दिन में उसका उपचार चला लेकिन लड़की को धीमा-धीमा पेट दर्द बना रहा। कल शाम अचानक 7 बजे के करीब सर्जिकल वार्ड में भर्ती लड़की को तेज दर्द हुआ और उसने सर्जिकल वार्ड के पलंग पर ही बिना किसी डॉक्टर की सहायता के एक स्वस्थ लड़के को जन्म दिया।

उसकी मां उसके पास थी वह भी नही समझ सकी कि लड़की प्रेग्नेंट है और उसकी डिलेवरी होने वाली है। जब अस्पताल प्रबंधन को इस बात की भनक लगी, तत्काल प्रबंधन ने उसे गायनिक वार्ड में भर्ती कर जच्चा-बच्चा का चेकअप किया। बताया जा रहा है कि जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ है।

First Updated : Saturday, 26 November 2022