जोशीमठ का वजूद खतरे में, एक मंदिर ढहने से हड़कम्प, क्या कर रही है सरकार?

शुक्रवार को जोशीमठ के सिंगधर वार्ड में एक मंदिर अचानक ढ़ह गया है। हालांकि इस घटना की किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है।

Nisha Srivastava

उत्तराखंड के जोशीमठ में आई आपदा से मुसीबत थमने का नाम नहीं ले रही है। जोशीमठ के मकानों में अचानक दरारें पड़ रही है, जमीन के अंदर से पानी निकल रहा है। इस आपदा के कारण स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित जहग पर शिफ्ट किया है।

लेकिन इस आपदा का प्रकोप रूक नहीं रहा है आपको बता दें कि शुक्रवार को जोशीमठ के सिंगधर वार्ड में एक मंदिर अचानक ढ़ह गया है। हालांकि इस घटना की किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे से वक्त इस मंदिर में कोई नहीं था।

कुछ दिन पहले इस मंदिर में दरार आने लगी थी। बता दें कि मंदिर ढ़हने की घटना ने लोगों के बीच दहशत पैदा कर दी है। सबको आशंका है कि ये आपदा अपने और भी रूप दिखा सकती है। जोशीमठ ने आई आपदा के कारण सबसे प्रभावित वार्ड मारवाड़ी है। मारवाड़ी के कई घरों की जमीन से लगातार पानी निकल रहा है इस पानी का बहाव काफी तेज है।

खबरें और भी हैं...

उत्तराखंड: जाएं तो जाएं कहाँ..? जोशीमठ में ज़मीन धँसना जारी,खाली हो रहे आशियाने

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag