चोरी से गन्ना काटने की सजा मिली मौत, जानिए पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में गन्ना चोरी का मामला सामने आया है। दरअसल आपको बता दे कि 1 दिसंबर 2022 को मुबारक नाम के व्यक्ति का शव गन्ने के खेत में मिला था। यह देख आप पास के लोगों में सनसनी फैल गई। इस मामले को पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा द्वारा घटना का सफल अनावरण हेतु

calender
04 December 2022, 02:09 PM IST

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में गन्ना चोरी का मामला सामने आया है। दरअसल आपको बता दे कि 1 दिसंबर 2022 को मुबारक नाम के व्यक्ति का शव गन्ने के खेत में मिला था। यह देख आप पास के लोगों में सनसनी फैल गई। इस मामले को पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा द्वारा घटना का सफल अनावरण हेतु तत्काल टीमों का गठन किया गया था। आपको बता दे कि पुलिस इस मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि राम देव यादव और शौकत अली के खेत से गन्ने चोरी हो रहे थे, इन दोनों ने मुबारक को गन्ना काटते हुए देख लिया था। इन्होंने मुबारक के साथ मारपीट की, सर पर चोट के कारण उसकी मृत्यु हो गई। इनके पास से घटना में प्रयोग किया गया डंडा भी बरामद हुआ है।

 

कन्नौज के  SP प्रशांत वर्मा ने बताया कि 1 दिसंबर 2020 को मुबारक नाम के व्यक्ति का शव मिला था। मामला दर्ज़ कर अनावरण के लिए टीमें गठित कर दी गई थी। आज उसका अनावरण हुआ है और दो अभियुक्त राम देव यादव और शौकत अली को गिरफ़्तार किया गया। राम देव यादव और मुबारक में रंजिश चली आ रही थी। पुलिस ने बताया कि राम देव यादव और शौकत अली के खेत से गन्ने चोरी हो रहे थे, इन दोनों ने मुबारक को गन्ना काटते हुए देख लिया था। इन्होंने मुबारक के साथ मारपीट की, सर पर चोट के कारण उसकी मृत्यु हो गई। इनके पास से घटना में प्रयोग किया गया डंडा भी बरामद हुआ है।

 

इसे भी पढे.........

UP: प्रेम प्रसंग के चलते युवक को मारी गोली, हालत नाजुक

calender
04 December 2022, 02:09 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो