ये घटनाएं मानी जाती है दुर्भाग्य की निशानी, पूरी तरह बदल जाता है आपका जीवन

मनुष्य के जीवन में कई अहम पहलू होते हैं। इन पहलुओं का जिक्र आचार्य चाणक्‍य ने नीति शास्त्र में भी किया है। चाणक्य की इन बातों का पालन करके व्यक्ति अपने जीवन को सफल बना सकता है। लेकिन चाणक्‍य नीति में ही कुछ ऐसी घटनाओं

Janbhawana Times
Janbhawana Times

मनुष्य के जीवन में कई अहम पहलू होते हैं। इन पहलुओं का जिक्र आचार्य चाणक्‍य ने नीति शास्त्र में भी किया है। चाणक्य की इन बातों का पालन करके व्यक्ति अपने जीवन को सफल बना सकता है। लेकिन चाणक्‍य नीति में ही कुछ ऐसी घटनाओं का जिक्र भी किया गया है जिससे मनुष्य का जीवन नर्क बन सकता है। इसमें गृहस्थी और धन से संबंधित घटनाएं शामिल हैं।

जीवनसाथी का साथ छूटना

आचार्य चाणक्‍य के अनुसार जीवनसाथी का एक ऐसा रिश्ता है जो जीवनभर साथ निभाता है लेकिन अगर उसी का साथ छूट जाए तो जीना काफी मुश्किल हो जाता है। खासकर बुढ़ापे में काफी परेशानियां होती हैं। बिना जीवनसाथी के जीवन दुखों से भर जाता है।

जमा पूंजी खो जाना

एक सुखी और संपन्न जीवन के लिए पैसा होना बहुत जरूरी होता है। और अगर किसी कारण से आपकी जीवन पूंजी ही खो जाती है तो बुरी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। इसमें सबसे ज्यादा आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

किसी के घर में रहना

चाणक्‍य के अनुसार अगर किसी वजह से व्यक्ति को दूसरे के घर में रहना पड़े तो ये दुर्भाग्‍य की बात है। इससे व्यक्ति दूसरों पर निर्भर और दूसरों की मर्जी के अनुसार जीना पड़ता है। इससे व्यक्ति अपना आत्मसम्मान भी खो देता है।

calender
03 October 2022, 03:35 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो